बैतूल

Betul Today News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने त्रिदेव को दिया जीत का मूल मंत्र, संगठनात्मक मंडल में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए की कामकाजी बैठक सम्पन्न

Betul Today News: BJP District President gave the basic mantra of victory to Tridev, the working meeting of Booth President, General Secretary and BLA concluded in the organizational board

47 मतदान केंद्र के लगभग 130 कार्यकर्ता बैठक में हुए शामिलBetul Today News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने त्रिदेव को दिया जीत का मूल मंत्र, संगठनात्मक मंडल में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए की कामकाजी बैठक सम्पन्न Betul Today News: बैतूल। सामुदायिक भवन पाढर में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने उपस्थित त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, महामन्त्री, और बीएलए को जीत का मंत्र दिया। लगभग 1 घण्टे के उद्बोधन में उन्होंने बूथ जीतने के लिए करणीय कार्य विषय पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने हर बूथ पर कामकाजी बैठक करने का निर्देश दिया।

मण्डल प्रभारी आनंद प्रजापति ने मण्डल के सभी 47 मतदान केंद्र से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के लिए मण्डल अध्यक्ष राजेश परते व उनकी टीम की प्रशंसा की। साथ ही सोशल मीडिया के प्रयोग कैसे करें जानकारी दी।बैठक में 47 मतदान केंद्र के लगभग 130 कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजसिंह परिहार, राजेन्द्र मालवीय, गैलेंद्र राठौर, विस्तारक नामदेव, होरीलाल यादव, भीमराव बामने, माधोराव नानकार, मंचासीन रहे. महामन्त्री सोनू यादव ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। मण्डल की ओर से भाजपा नेता गैलेंद्र राठौर ने आभार व्यक्त किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार और सभी संस्थाओं में भाजपा की सरकार रहने से जनता के हित में लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं। यदि देश के प्रधानमंत्री मोदी नहीं होते तो देश का राम मंदिर का निर्माण वर्षों की भांति चलते रहता, कश्मीर में धारा 370 हट नहीं पाती तो देश के लाखों लोग कश्मीर जाने से वंचित रह जाते, गरीबों का जनधन का खाता खुल नहीं पाता, आयुष्मान योजना से गरीब लोगों का इलाज नहीं हो पाता, प्रधानमंत्री आवास से गरीबों की पक्के मकान की कल्पना नहीं की जाती। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है।

आज शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना को चालू करके प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों को एक हजार डालना चालू कर दिया है जो धीरे-धीरे बढ़कर 3000 तक कर दी जाएगी। इतने वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही पर उन्होंने ऐसी कोई जन हितेषी योजना चालू नही की। बूथ के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि देश की जनता के हित में निर्णय लेने वाली सरकार हमेशा बने। आज भारतीय जनता पार्टी के कारण गांव गांव में पक्की सड़क बन रही है घर-घर में नल लग रहे हैं, गली-गली में बिजली पहुंच रही है, यह सब भाजपा के कारण ही संभव है, इसलिए आने वाले चुनाव में हमको एक एक बूथ पर भाजपा कैसे जीते इसकी चिंता करना है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button