Betul Samachar : रैली निकालकर कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Betul Samachar: Rally held and memorandum submitted to Collector, Women and Child Development Officer
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र बंद हडताल कर दिया धरना

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। केंद्रीय ट्रेड यूनियन, योजना कर्मियों के राष्ट्रीय फैडरेशन, स्वतंत्र यूनियन के संयुक्त आव्हान पर शुक्रवार 16 फरवरी को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र बंद हडताल कर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर व महिला एवं बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता राजपाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें यूनियन की उपाध्यक्ष आशा सुरजे, संगीता डेहरिया, महासचिव पुष्पा वाईकर, सचिव इंद्रा भारव्दाज, सहायक महासचिव रेखा काले, कोषाध्यक्ष संगीता कनाठे, किरण चौधरी, साजिदा खान, प्रेमता धुर्वे, संगीता जावलकर, काशी नागले, रीना अकोतिया, ज्ञानवंती झोड, पिंकी कटारे सहित बडी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थी। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : कोल पेंशनरों ने ट्रेड यूनियन की औद्योगिक हड़ताल का किया समर्थन

Betul Samachar : रैली निकालकर कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
धरना स्थल पर यूनियन के संरक्षक कामरेड कुन्दन राजपाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की भोली भाली जनता को गुमराह कर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं, जबकि देश में बढती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, मंहगाई के मुद्दे पर कोई बात नही करते। 2014 के पहले पूरे देश में घूमकर जनता से वादे किये थे कि देश मे व्याप्त भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी, गुण्डागर्दी, विदेशों में जमा काला धन को देश में लाने का कहा था। वे मुद्दे सब धरे के धरे रह गए, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गुण्डागर्दी, मंहगाई, लुट खसोट से आम जनता त्रस्त है। महिलाओं पर अत्याचार चरमसीमा पर है। अधिकारों के लिये धरना प्रर्दशन करना पडता है, पूंजीपतियों के हाथों में सरकारी सम्पत्ति बेची जा रही है, निजीकरण कर देश की जनता का शोषण किया जा रहा हैं। देश का हर वर्ग चाहे वह मजदूर, किसान, बस, ट्रक, टैक्सी, ऑटो चालक हो, महिलाएं हो सभी त्रस्त है। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul News : मारपीट के प्रकरण में आरोपी के अतिक्रमित घर और प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर



