बैतूल

Betul News : हृदय कभी आराम नही करता सतत् काम करने की देता है प्रेरणा

Betul News: The heart never rests; it inspires continuous work.

विश्व हृदय दिवस के तहत बच्चों को दिल आकार के बलून देकर दी जानकारी

Betul News : हृदय कभी आराम नही करता सतत् काम करने की देता है प्रेरणा
Betul News : (चिचोली)। विकास खण्ड चिचोली के ग्राम चुनाहजुरी में विश्व हृदय दिवस पर स्कूली बच्चों को हृदय दिवस मनाए जाने के उद्देश्य के साथ हृदय रोगों पर जानकारी देते हुए समय से पूर्व किस प्रकार हृदय के विकारों को दूर कर घातक और जानलेवा हृदय रोगों से बचा जा सकता है, विषय पर जागरूक किया गया।
Betul News : हृदय कभी आराम नही करता सतत् काम करने की देता है प्रेरणा
मलेरिया निरीक्षक पंकज डोंगरे ने 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाए जाने के महत्व के साथ नियमित दिनचर्चा में योग को शामिल कर, 8 घण्टे की नींद लिए जाने, स्मार्ट फ़ोन का अधिक समय तक उपयोग नही किये जाने और लंबे समय तक एक ही मुद्रा में नही बैठने की बात कहते हुए कहा हृदय हमारे लिए बिना रुके बिना थके सतत कार्य करता है, इसकी देखरेख जरूरी है। जब हम दिल की सुने तब दिल हमारी सुनेगा, सम्बन्धी जानकारी दी।
Betul News : हृदय कभी आराम नही करता सतत् काम करने की देता है प्रेरणा
श्री डोंगरे ने बताया कि सेहत अनुरूप भोजन लिए जाने, नमक का उपयोग कम किये जाने, समय समय पर वसा और कोलेस्टॉल, ब्लड प्रेशर की जांच किये जाने, तम्बाकू और धूम्रपान नही करके हृदय रोगों से बचा जा सकता है, अंतर्गत सलाह देते हुए जागरूक किया।
स्वास्थ्य जनजागरूकता गतिविधि में एमटीएस पंकज डोंगरे, एएनएम लीलावती सिरसाम, आशा कार्यकर्ता द्वारा हृदय दिवस अंतर्गत जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को दिल आकार के बलून देकर और शालेय स्टॉफ को दिल आकार के स्टिकर देकर स्वास्थ्य जानकारी के साथ हृदय रोगों के प्रति जागरूक किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button