बैतूलCrime

Betul News: दबंगों ने थानेदार के सामने दी जान से मारने की धमकी

Betul News: Bullies threatened to kill in front of the police officer

Betul News: जिले के शाहपुर थाने में थाना प्रभारी के सामने दबंगों द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। फरियादी ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक, आईजी नर्मदापुरम और प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ को शिकायत प्रेषित कर न्याय की मांग की है।

Betul News

Betul News: घटना का विवरण

आवेदक राजेश नगदे के मुताबिक, 20 फरवरी को शाहपुर थाना प्रभारी ने उन्हें बयान के लिए बुलाया था, लेकिन वहां अनावेदक ट्विंकल गुप्ता ने थानेदार के सामने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

Betul News: यह भी आरोप

आरोप है कि टीआई ने इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत में कहा गया है कि ट्विंकल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष का रिश्तेदार है और मंडल अध्यक्ष पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

Betul News

Betul News: आवेदक का कहना

राजेश नगदे ने बताया कि वह मंडीदीप में प्राइवेट जॉब करते हैं और महीने में एक बार घर आते हैं। उनका परिवार शाहपुर में अकेला रहता है और अगर कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष और टिवंकल गुप्ता जिम्मेदार होंगे। उन्होंने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन से भी शिकायत की है।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button