बैतूल

Fact Check: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अनुपम उदाहरण बन रहे बैतूल पुलिस के प्रेस नोट

Fact Check: Betul Police's press notes are becoming a unique example of Artificial Intelligence

Fact Check: इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दौर तेजी से चल रहा है। जहां एक ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कई नकारात्मक पहलू भी हैं, वहीं इसके सकारात्मक उपयोग भी चौंकाने वाले हैं। बैतूल पुलिस ने इसका एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।  

Fact Check

हाल ही में जब यथार्थ योद्धा समूह द्वारा बैतूल पुलिस के प्रेस नोट्स की जांच की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पुलिस विभाग भी तकनीक के इस दौर में साथ साथ चल रहा है। प्रेस नोट्स के लेखन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि पत्रकारों को सटीक, तेज़ और प्रभावी सूचना आसानी से मिल सके। इससे खबरें समय पर पहुंच रही हैं, और साथ ही उनकी भाषा भी पेशेवर स्तर की हो गई है।  

Fact Check

Fact Check: पत्रकारों की प्रतिक्रिया

जहां एक ओर पत्रकारों को सही और तेज़ जानकारी मिलने से राहत मिली है, वहीं कुछ वेबसाइट मालिकों को यह तकनीक थोड़ी चुनौतीपूर्ण लग रही है। उनका मानना है कि प्रेस नोट्स कोई यथावत लगाने से कई बार वेबसाइट की ग्रोथ भी रुक जाती है। हालांकि, पुलिस विभाग का मुख्य उद्देश्य मीडिया को सूचना देना है, न कि खबरें बनाना।  

Fact Check: समय की मांग या फिर सुविधा का सवाल?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से जहां प्रेस नोट्स तैयार करने में समय की भी बचत हो रही है, वहीं पत्रकारों को भी अधिक जांच और खोज करने का भी मौका मिल रहा है। यह तकनीक उस खबर की बुनियाद देती है, जिसे पत्रकार अपनी समझ से विस्तार रूप देते हैं।  

Fact Check

बैतूल पुलिस का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करना एक प्रगतिशील कदम है। यह दिखाता है कि सरकारी संस्थान भी तकनीक के साथ खुद को जोड़ रहे हैं। हालांकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मौजूदगी भविष्य में मीडिया के लिए एक चुनौती हो सकती है, लेकिन सूचना प्रसारण के क्षेत्र में यह एक सकारात्मक बदलाव है।  

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button