बैतूल

Betul News : अवैध रेत खनन रोकने कंगला मांझी सरकार के सैनिकों ने सीवनपाट जोड़ पर की नाकाबंदी

Betul News: To stop illegal sand mining, soldiers of Kangla Manjhi government blocked the seam pat joint.

अवैध रेत भंडारण के पास पहुंचकर बनाया पंचनामा

Betul News : अवैध रेत खनन रोकने कंगला मांझी सरकार के सैनिकों ने सीवनपाट जोड़ पर की नाकाबंदी

Betul News : (बैतूल)। रेत खनन रोकने के लिए कंगला मांझी सरकार के सैनिकों ने ग्राम सीवनपाट का दौरा किया। सीवनपाट जोड़ में नाकाबंदी कर अवैध रेत का भंडारण करने वाले लगभग 6 लोगों से पूछताछ की। कंगला मांझी सरकार को जांच के दौरान मौके पर कोई रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि प्रतिदिन 50 से 60 डंपर रेत भरते हैं और दिन में भी अवैध रेत का उत्खनन करते हैं। उन्होंने पावर मेक कंपनी के लिए काम करना बताया।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : आदिवासी समाज के कद्दावर नेता हेमंत सरियाम कांग्रेस में शामिल

मौके पर बनाए गए पंचनामा में प्रवीण शर्मा, अजीत, राकेश शर्मा, दिलीप सिंह, कृपाल सिंह, रामचरण, पांडू सिंह मर्सकोले, जगदीश उपराले, कमलेश उईके, मुकेश भलावी, गोकुल इवने, रम्मू इवने ने बताया कि अवैध रेत भंडारण का विक्रय कार्य अरशद पिता इरशाद कुरैशी उम्र 45 वर्ष, रिंकू पिता कुश राठौर उम्र 40 वर्ष निवासी शाहपुर के द्वारा किया जा रहा है। कंगला मांझी सरकार के सैनिकों ने आरोप लगाया कि रेत माफियाओं को प्रशासन और खनिज विभाग ने खुली छूट दे रखी है।

खबर ये भी हैं : Betul Congress News : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को घर घर पहुंचा रही महिलाएं

Betul News : अवैध रेत खनन रोकने कंगला मांझी सरकार के सैनिकों ने सीवनपाट जोड़ पर की नाकाबंदी

यही वजह है कि घाटों से अवैध उत्खनन चल रहा है। रेत माफिया बिना रायल्टी के रेत बेचकर शासन को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई केवल दिखावे के लिए की जा रही है। जिसके कारण बेखौफ होकर रेत माफिया खनन और परिवहन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना घाटों से रात में मशीन के माध्यम से बड़ी मात्रा में रेत उत्खनन कर बेचा जा रहा है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : एकादशी का व्रत करने वाले मनुष्य पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है-पं नरेंद्र दुबे

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button