Betul News Today: महेश इंगले बैतूल ब्लॉक प्रभारी, संजोग वाहने बने अध्यक्ष, बैठक आयोजित कर ब्लॉक कार्यकारिणी का किया गठन
Betul News Today: Mahesh Ingle Betul block in-charge, Sanjog Vahne became president, organized a meeting and formed the block executive.

Betul News Today:(बैतूल)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सप्ताहिक बैठक अशोका बौद्ध विहार कालापाठा में सम्पन्न हुई। बैठक में भीम आर्मी के समर्थक युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में बैतूल ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला प्रभारी अरुण डोंगरे एवं जिला कोषाध्यक्ष आशीष खातरकर की अनुसंशा से जिला संयोजक पद पर सर्वसम्मति से दिनेश मानकर, ब्लॉक प्रभारी के पद पर एकलव्य लोक कला समिति के डायरेक्टर महेश इंगले एवं ब्लॉक अध्यक्ष पद पर संजोग वाहने को मनोनीत किया।
जिला सरंक्षक मनोज गुजरे ने उपस्थित युवाओं को संगठन के कार्य से लेकर हर वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए रूपरेखा से अवगत कराया। बैठक में उपस्थित सभी युवाओं ने भीम आर्मी के बारे में अपनी राय व्यक्त कर सहमति प्रदान की। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संजोग वाहने ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन पूरे देश में भारतीय सविंधान को मानते हुए समाज के हर व्यक्ति को मौलिक अधिकारों से जागरूक करने लिये काम कर रही है।
- Also Read: Betul Samachar : 66 वर्षीय किसान निकला पूरे भारत की यात्रा पर पर्यावरण जागरूकता की अलख जगाने

हमेशा शोषित पीड़ितों के लिए खड़े रहने वाले भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद एवं उनके कारवां से प्रभावित होकर भीम आर्मी में शामिल हुआ हूं। पूरी निष्ठा से संगठन का कार्य करता रहूंगा। नव नियुक्त ब्लॉक प्रभारी महेश इंगले ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौपी है। उसका कर्मठ होकर पालन कर छात्र हित के मुद्दों एवं ट्राइबल्स इलाकों में हर जरूरतमंद कोअपनी हर सम्भव मदद करेंगे। एड.लवकुश निरापुरे की अध्यक्षता में गठन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
- Also Read: Betul News : लड़कियों ने दिखाया दम, वेट लिफ्टिंग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े, उपाध्यक्ष अखलेश चौकीकर, मनीष चौकीकर, महासचिव राकेश अतुलकर, संगठन मंत्री सचिन पाटिल, रितिक पंडाग्रे, गोपाल झरबड़े, अविनाश बामने, जितेंद्र चौकीकर, गोलू पाटिल, संतोष उबनारे, प्रकाश शेषकर, संतोष जावलकर, आकाश कापसे, शिवकिशोर पाटिल, गुलाबराव सरनेकर, एमएल पाटिल, सेवाराम पाटिल, महेश बामने आदि उपस्थित रहे।



