Betul News : गरीबों की सेवा के लिए विजय सेवा न्यास शुरू, पूर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल के जन्मदिन पर उमड़ा अपार जनसमूह
Betul News: Vijay Seva Trust started to serve the poor, huge crowd gathered on the birthday of former MP Hemant Khandelwal

Betul News : बैतूल के पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। उनके परिवार ने करोड़ों रुपए की लागत का अपना मकान स्व पिता पूर्व सांसद विजय खंडेलवाल के नाम पर शुरू किए विजय सेवा न्यास को समर्पित कर दिया। विजय न्यास सेवा के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारवार्ता में सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा शिक्षा विद्व और जल प्रहरी मोहन नागर, डॉ. सतीष खंडेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि स्व. बाबूजी के सेवा कार्य को खंडेलवाल परिवार ने निरंतर जारी रखा है। गरीब परिवारों की दिक्कतों को समझते हुए खंडेलवाल परिवार की ओर से शव वाहन की शुरुआत की। इस शव वाहन के माध्यम से ढाई से तीन हजार लोगों के शवों को नि:शुल्क उनके घरों तक पहुंचाया गया।
श्री खंडेलवाल ने एक उदाहरण देते बताया कि एक गरीब परिवार के लोग उनके पास आए थे और उन्होंने कहा था कि उनके परिजन का शव ले जाने के लिए उनके पास वाहन करने के लिए पैसे नहीं है। मैंने गरीब परिवारों की मदद के लिए एंबुलेंस वाहन संचालकों से बात कही तो उन्होंने कहा था कि हमें पैसे कमाने का ऐसे ही मौका मिलता है। इस पीड़ा को देखते हुए शव वाहन की शुरुआत की है। गरीब लोगों के शव को निशुल्क तक उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया है। साथ ही स्वर्ग रथ गाड़ी की भी शुरुआत की गई।
शिक्षा के क्षेत्र में भी निभाएंगे अहम भूमिका
श्री खंडेलवाल ने कहा कि कोरोना काल में आरडी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिवारों का कुछ लोगों का निधन हो गया। उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई। ऐसे बीस परिवार के बच्चों को 12वीं तक निशुल्क शिक्षा देने का संकल्प खंडेलवाल परिवार ने लिया है। विजय सेवा न्यास के माध्यम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले उन बच्चों को चिन्हित किया जाएगा जो पढ़ने में अच्छे हैं और उनके सामने कई समस्याएं खड़ी हो रही हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित करने के लिए बड़े गांव में शिक्षकों की नियुक्ति करेंगे, उन बच्चों की काउंसलिंग करेंगे। इसके बाद इन बच्चों को आगे की पढ़ाई एवं रोजगार से जोड़ने के लिए हुनर सीखाया जाएगा। महूपानी सहित जिले भर में कुल पचास केंद्र खोले जाएंगे, जिनमें बच्चों को निशुल्क रोजगार संबंधित जानकारी दी जाएगी ताकि हम अपना रोजगार खड़ा कर सके और बच्चें अपने पैरों पर खड़े हो सके। आरडी पब्लिक स्कूल में गरीब, विधवा, असहाय सहित अन्य कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए पंख योजना की शुरुआत की है। इसके तहत महिलाओं को कंप्यूटर की शिक्षा, सिलाई करना और ब्यूटी पार्लर सहित स्कल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस तरह से एक हजार महिलाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है।
इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता सदैव कहते थे कि समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहो, उन्हीं के मार्गदर्शन को परिवार आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने आदिवासी अंचल को जोड़ने के लिए कई काम किए।
इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
सबसे पहले यहां सुभाष वार्ड में सतपुडा समग्र समिति के तत्वावधान में 151 फलदार पौधे रोपे। इसके बाद उनके मोतीवार्ड स्थित पुराने आवास पर सुन्दरकांड करके सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान खंडेलवाल परिवार ने सेवा से जुडे आयामों की प्रदर्शनी वृत्त चित्र का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछडावर्ग मोर्चा, अजा मोर्चा अजजा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
चार प्रकल्प की हुई शुरुआत
सेवा, शिक्षा से रोजगार, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण जैसे चार प्रकल्प शुरू किए गए। जिसकी मॉनिटरिंग उनके पुराने भवन से की जाएगी। इसके तहत इस न्यास भवन में मेडिकल सहायता के लिए एक्सपर्ट टीम तैनात रहेगी जो देश भर के चैरिटेबल हॉस्पिटल का डाटा रखेगी।
ये टीम स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर ऐसे जरुरतमंदों को उपयुक्त सहायता मुहैया कराएगी। यहां सप्ताह में एक दिन निशुल्क पैथालोजी की व्यवस्था भी होगी। खंडेलवाल परिवार ने मानसिक बीमार बच्चों के लिए एक केंद्र की स्थापना के लिए करोड़ों रुपए की भूमि सेवा भारती को दान कर दी है।
महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके स्किल डेवलपमेंट के लिए भी केंद्र स्थापित किया जाएगा। हर बड़े गांव में एक शिक्षक रखकर बच्चों को शिक्षा और हफ्ते में दो दिन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम किए जाएंगे।
वहीं, ऐसे 50 केंद्र भी शुरू किए जायेंगे जिसमें बच्चे पढ़ने के साथ रोजगार से जुड़ सके। परिवार द्वारा संचालित Rd कोचिंग संस्थान में प्रतिभाशाली बच्चों को निशुल्क कोचिंग भी दी जाएगी।
सेवा भारती को दी 22 हजार स्क्वेयर फीट जमीन दान
श्री खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमलापुर क्षेत्र में खंडेलवाल परिवार की ओर से 22 हजार स्क्वेयर फीट जमीन सेवा भारती को जमीन दान की है। इस जमीन पर बच्चों के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। इसमें दिव्यांग बच्चों और उनके माता पिता को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस ट्रेनिंग सेंटर का तीन से पांच करोड़ की लागत से निर्माण होगा।
गंभीर इलाज के उपचार के लिए मिलेगी सही जानकारी
श्री खंडेलवाल ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में भी विजय न्यास सेवा के द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। न्यास सेवा केंद्र में मेडिकल एक्सपर्ट की टीम मौजूद रहेगी। इस टीम के माध्यम से ऐसे गरीब लोग जो महंगा उपचार नहीं करा पाते हैं। उन लोगों को इस मेडिकल टीम के द्वारा उन चेरीटेबल अस्पतालों की जानकारी दी जाएगी, जहां कम कीमत में बेहतर उपचार किया जाता है। इस बीमारी का इलाज कहा होगा, देश भर के अस्पतालों की जानकारी दी जाएगी। इस जानकारी से गरीबों को फायदा मिलेगा।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि जो लोग गरीब वर्ग के है, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे लोगों की इलाज के लिए विजय सेवा न्यास द्वारा आर्थिक मदद भी की जाएगी। श्री खंडेलवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय पर एक पैथालाजी लेब का शुभारंभ करेंगे। इस लैब मेें गरीब लोगों का बहुत कम कीमत में ब्लड की जांच की जाएगी। लोगों को खून की जांच करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
रक्तदान शिविर लगा, बधाइयों के लिए हजारों लोग पहुंचे
जिले के लोकप्रिय नेता हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन रविवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया। विभिन्न प्रक्कलपों की शुरुआत के बाद न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। दोपहर तक शिविर में करीब चालीस यूनिट से अधिक रक्तदान हो चुका था। अपने लाड़ले नेता के जन्मदिन पर जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग शुभकामनाएं पहुंचे। स्थिति यह थी कि न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड के आसपास बेरीकेड्स लगाने के बावजूद वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं थी। पुलिस को व्यवस्था बनाना पड़ा। लोकप्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अधिकारी वर्ग के अलावा अन्य लोग भी बड़ी संख्या में उनके पुराने आवास और न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड पर पहुंचे।



