Betul News : मध्यान्ह भोजन कार्य दिलवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची स्व सहायता समूह की महिलाएं
Betul News: Women of self-help group reached Collectorate demanding to get mid-day meal work.
शारदा स्वसहायता समूह मेहकार को बिना कारण स्कूल से हटाने का आरोप

Betul News : (बैतूल)। घोड़ा डोंगरी विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम मेहकर के प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली स्व सहायता समूह की सदस्यों ने सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर भोजन कार्य वापस दिलवाने की मांग की है। शारदा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सरस्वती बिस्सो ने बताया कि शारदा स्वसहायता समूह मेहकार पिछले 15 वर्षो से शास माध्यमिक शाला एवं शास. प्राथमिक शाला मेहकार में मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य अनुबंध के आधार पर कर रही थी।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : साहू समाज का पापाकुंशा एकादशी व्रत अनुष्ठान पूजन समारोह 25 को होंगा
शासन के निर्देशानुसार मेन्यू अनुरुप भोजन वितरित कर रही थी। शारदा स्वसहायता समूह मेहकार समिति में कोई शासकीय सेवक भी नही है। शारदा स्वसहायता समूह मेहकार समिति पर किसी प्रकार की वसूली का प्रकरण भी दर्ज नही है। उक्त सभी जानकारी शारदा स्वसहायता समूह मेहकार द्वारा जनपद शिक्षा केन्द्र घोडाडोंगरी में समिति द्वारा पूर्व में जमा किये जा चुके है।
खबर ये भी हैं : Funny Jokes : दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा, सास- ऐसा क्यों?…
उन्होंने बताया
कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र घोडाडोंगरी के आदेश में हमारी समिति का नाम हटाकर मॉ संतोषी महिला अजीविका समिति का नाम दिया गया है। समिति द्वारा पूर्व में ही उक्त दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत कर देने के बाद भी हमारी समिति को मध्यान्ह भोजन से वंचित किया गया है। महिलाओं ने उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए शारदा स्वसहायता समूह मेहकार को पुनः मध्यान्ह भोजन का कार्य दिलवाने की मांग की।
खबर ये भी हैं : GK Questions : वह कौन है जो गूंगा बहरा और अंधा है फिर भी वह सच बोलता है?…



