बैतूल

Betul News : युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत, बैतूल पुलिस कर रही जांच

Betul News : Youth hanged himself, died, Betul Police is investigating

Betul News : युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत, बैतूल पुलिस कर रही जांच

  WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : बैतूल शहर के जाकिर हुसैन वार्ड में सोमवार रात एक सब्जी व्यापारी के जवान बेटे का शव उसी के घर में फांसी पर लटका मिला। मृतक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका था। बताया जा रहा है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। मामला जाकिर हुसैन वार्ड का है। जहां बीती रात एक युवक का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर गंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा करने के बाद शव जिला अस्पताल लाया गया। जहां आज पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। (Betul News)

खबर ये भी हैं : Betul Today News : सर्विस रोड नहीं बनने से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन -1

Betul News : युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत, बैतूल पुलिस कर रही जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यंकेत मालवीय (30) इंजीनियरिंग का छात्र था। उसके पिता जगदीश मालवीय हरी सब्जियां बेचते हैं। युवक का शव सोमवार रात उसके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। जब परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना तत्काल गंज पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा किया गया। शव जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर मंगलवार शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है वहीं फिलहाल फांसी लगाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। (Betul News)

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : नवनिर्वाचित विधायक हेमन्त खंडेलवाल का श्री माता मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत

  WHATSAPP GROUP
Join Now

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button