बैतूल

Betul News: सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के संबंध में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Betul News: Block level workshop was organized in relation to Micro Food Enterprises Upgradation Scheme

Betul News:(बैतूल)। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के संबंध में जनपद पंचायत भीमपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना में प्राप्त आवेदनों को बैंक में प्रस्तुत करने के लिये प्रोत्साहित करना था।

प्रधानमंत्री उद्यम उन्नयन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर कृषक/ उद्यमियों में जागरूकता लाने, सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत कार्यरत जिला रिसोर्स पर्सन श्री भरत बंसल द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन की पूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में जनपद सदस्य श्री कायता जावलकर, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री रहमान शाह परतेती, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री सरवन कुमार चौरसिया, डीएलटी श्री प्रतीक कुमार मेहतो द्वारा खाद्य प्रसंस्करण की उपयोगिता एवं जिले की प्रमुख उद्यानिकी फसलों का प्रसंस्करण आधारित परिदृश्य पर विस्तृत जानकारी दी गई।

जिसमें फुड प्रोसेसिंग से संबंधित क्या उद्यम लग सकते हैं, सब्सिडी कितनी मिलेगी और उद्यमी द्वारा योजना अंतर्गत पूर्व में लाभ ले चुके है वह भी इस योजना में आवेदन कर सकते है या नहीं तथा शासन द्वारा क्या सहायता दी जा रही है आदि के साथ उद्यमियों को उद्यम लगाने के लिये प्रेरित किया। कार्यशाला में लगभग 50 से अधिक कृषक/उद्यमी उपस्थित हुये।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button