बैतूल

Betul BJP News : भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल की नामांकन रैली 30 अक्टूबर को, जिला भाजपा कार्यालय से शुरू होगी 

Betul BJP News: Nomination rally of BJP candidate Hemant Khandelwal will start from the district BJP office on October 30.

न्यू बैतूल ग्राउंड में होगी विशाल आमसभा

Betul BJP News : भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल की नामांकन रैली 30 अक्टूबर को, जिला भाजपा कार्यालय से शुरू होगी 
Betul BJP News : (बैतूल)। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल सोमवार 30 अक्टूबर को भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की विशाल रैली के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल की नामांकन रैली सोमवार 30 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे भाजपा कार्यालय विजय भवन गंज बैतूल से प्रारंभ होगी।

खबर ये भी हैं : Betul Congress Today News : युवा कांग्रेस के जिला महासचिव बने कुणाल चंदेलकर

रैली कांतिशिवा चौक, शनि मंदिर, टांगा स्टैण्ड, शिवाजी चौक होते हुए मुल्ला पेट्रोल पंप पहुचेगी। श्री खण्डेलवाल यहां से नामांकन दाखिल करने कलेक्टेट जायेंगे। उसके बाद नामांकन रैली न्यू बैतूल ग्राउंड कोठीबाजार पहुचेगी। जहां रैली का समापन एक विशाल आमसभा के साथ होगा। आमसभा को भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता संबोधित करेंगे।

खबर ये भी हैं : Betul News : मोबिलाइजर की भर्ती में फर्जीवाड़े की शिकायत, जिला पंचायत ने दिए जांच के आदेश

बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधिओं, पार्टी पदाधिकारिओं एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से 30 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में उपस्थित होकर नामांकन रैली में शामिल होने का अनुरोध किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आप सभी के आशीर्वाद से हम विकास और बेहतर कल के लिए निरंतर परिश्रम करते रहेंगे।

खबर ये भी हैं : Chhindwara News : विकासखण्ड चौरई के 185 मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता रैली आयोजित

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button