बैतूल

MP Forest News: वन विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा, प्रेमशंकर मिश्रा ने बैतूल में शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

MP Forest News: Corruption exposed in forest department, Premshankar Mishra started indefinite hunger strike in Betul

MP Forest News : वन विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर दुर्गा वार्ड, कोठी बाजार निवासी प्रेमशंकर मिश्रा द्वारा आज 13 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जा रही है। प्रेमशंकर मिश्रा का आरोप है कि वन विभाग में हो रहे भारी भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे आज सुबह 11 बजे उद्योग कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठकर अपना विरोध दर्ज करेंगे।

प्रेमशंकर मिश्रा का कहना है कि बैतूल वन विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर करने के उनके प्रयासों के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उनके द्वारा सात महत्वपूर्ण बिंदुओं पर शिकायत की गई थी, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। वन संरक्षक वन वृत्त बैतूल द्वारा 22 जुलाई 2024 को आदेश क्रमांक 70 के तहत एक जांच समिति का गठन किया गया, लेकिन जांच समिति के सदस्यों की लापरवाही के चलते अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। 

MP Forest News
MP Forest News

MP Forest News : जांच समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल

मिश्रा का आरोप है कि जांच समिति के अध्यक्ष डी.एफ.ओ. विजयानंतम और अन्य सदस्य जांच के नाम पर केवल समय बर्बाद कर रहे हैं। 9 अगस्त 2024 को उन्होंने जांच समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए वन मंडल कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन जांच समिति के अध्यक्ष और सदस्य अनुपस्थित थे। इसके बाद 10 और 11 अगस्त को भी उन्हें जांच समिति में नहीं बुलाया गया। मिश्रा का कहना है कि यह सब उनकी भूख हड़ताल को रोकने के लिए किया जा रहा है, लेकिन अब वे अपने संघर्ष को जारी रखने के लिए दृढ़ हैं।

यह भी पढ़े : MP Political Updates: मध्यप्रदेश में मंत्रियों के प्रभारों की घोषणा , मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास इंदौर, नए राजनीतिक समीकरणों की शुरुआत

MP Forest News : सूचना के अधिकार का दुरुपयोग

प्रेमशंकर मिश्रा का आरोप है कि वन विभाग बैतूल में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने वन संरक्षक पी.एन. मिश्रा और अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे सूचना के अधिकार के तहत दाखिल किए गए आवेदनों को जानबूझकर लंबित रख रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि 45 दिनों के भीतर निपटाई जानी वाली अपीलें महीनों तक लंबित रखी जा रही हैं, जिससे साफ है कि विभाग में भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े : Betul Today News: कमिश्नर के आदेश को हवा में उड़ा रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी, दो साल से जनसुनवाई में आवेदन बेअसर

MP Forest News : भ्रष्टाचार के और भी आरोप

मिश्रा ने वन विभाग में अन्य गंभीर अनियमितताओं का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा सरकारी वाहनों का दुरुपयोग कर इमारती लकड़ी की चोरी की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक ही स्थान पर 25 वर्षों से पदस्थ सहायक को अब भी वहीं बनाए रखा गया है, और उनका वेतन भी अवैध रूप से दिया जा रहा है। मिश्रा ने इन सभी मामलों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े : Indore Crime News: पीथमपुर में निर्दयता की सीमा, युवक की निर्मम पिटाई का मामला

MP Forest News : जब तक न्याय नहीं मिलेगा संघर्ष रहेगा जारी

प्रेमशंकर मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी शिकायतों का निपटारा नहीं किया जाता और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपना अनशन जारी रखेंगे। उनका कहना है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेंगे और अगर प्रशासन ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया, तो वे न्यायालय का सहारा लेंगे। प्रेमशंकर मिश्रा की इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल से बैतूल में हलचल मच गई है, और सभी की निगाहें अब प्रशासन की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button