Betul Samachar : सहायक मंडल इंजीनियर ने किया सरकारी राशि का अपव्यय
Betul Samachar: Assistant Divisional Engineer wasted government money

|
Betul Samachar : (बैतूल)। रेलवे स्टेशन के रेलवे कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत और मेंटेंनेस के लिए करीब 1.20 करोड़ रुपए का बजट रेलवे द्वारा आवंटित किया गया और इस बजट के आधार पर बकायदा टेंडर लगा और वर्क आर्डर भी जारी हुआ। यहां तक सब ठीक था, लेकिन इस राशि में से बड़ी राशि सहायक मंडल इंजीनियर मध्य रेलवे बैतूल सोनल सुखदेवराव बिसेकर ने अपने आवास पर खर्च कर दी। जबकि ऐसा करने की उन्हें कोई पात्रता ही नहीं थी। यह एक तरह से शासकीय धन का अपव्यय है। बताया गया कि सहायक मंडल इंजीनियर सोनल सुखदेवराव बिसेकर ने अपने ए-6 आवास के सौंदर्यीकरण में जो राशि का दुुरुपयोग किया है इसको लेकर रेलवे के कर्मचारियों में भी नाराजगी है। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : ‘समूदाय को नेतृत्व करने दो’, एड्स जागरूकता पर कार्यक्रम संपन्न

Betul Samachar : सहायक मंडल इंजीनियर ने किया सरकारी राशि का अपव्यय
उनका कहना है कि उनके आवासों के मेंटेनेस के लिए आई राशि का यह एक तरह का दुरुपयोग है। रेलवे के इन कर्मचारियों से मिल रही शिकायत के आधार पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच युवा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक शारिक खान ने रेल मंत्री को शिकायत करने के साथ-साथ डीआरएम नागपुर मंडल को एक लिखित शिकायत की है, जिसमें उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2023 को निविदा क्रमांक डीआरएम डब्ल्यू डीएनजीपी/47/2023/02 के माध्यम से एक करोड़ बीस लाख रुपए का टेंडर लगाया गया था और यह राशि बैतूल जिले के 15 रेलवे स्टेशन के रेलवे आवास के मेंटेनेस के लिए जारी की गई, लेकिन इस राशि में से बड़ा हिस्सा सहायक मंडल इंजीनियर ने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने आवास ए-6 के सौदर्यीकरण पर खर्च किए, इसलिए इस मामले में जांच करवाई जाए और कार्रवाई की जाए। (Betul Samachar)
खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : तुलसी पूजन एवं गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ
|



