बैतूल

Betul Samachar : डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से निकाला 7 किलो का ट्यूमर

Betul Samachar: Team of doctors removed 7 kg tumor from woman's stomach

काकोड़िया हॉस्पिटल में किए गए इस सफल ऑपरेशन से बच गई महिला की जान

Betul Samachar : डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से निकाला 7 किलो का ट्यूमर

Betul Samachar : (बैतूल)। घोड़ाडोंगरी ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम कान्हावाडी की एक आदिवासी महिला के पेट से 7 किलो का ट्यूमर निकला है। चिकित्सिक द्वारा किए गए इस सफल ऑपरेशन से महिला की जान बच गई। यह ऑपरेशन शहर के काकोड़िया हॉस्पिटल में डॉक्टर रमेश काकोड़िया एवं उनकी टीम द्वारा किया गया है।

डॉ रमेश काकोड़िया ने बताया कि महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनका इलाज शुरू किया तो पता चला पेट में बहुत बड़ा गोला है जो रोगी की जान के लिए घातक है। चिकित्सकों की टीम ने पूरी जांच के बाद महिला का ऑपरेशन किया और 7 किलो के गोले को बाहर निकाल दिया।

खबर ये भी हैं: Betul News : सेवा ही हमारा उद्देश्य है जिसे निरंतर जारी रखेंगे: अजय गंगारे

ऑपरेशन के बाद महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि महिला लगभग चार साल से अनियमित माहवारी, पेट में सूजन, दर्द, भूख न लगना बार-बार पेशाब आना जैसे लक्षण से परेशान थीं। जांच के बाद ऑपरेशन करने की सलाह दी। टीम ने बच्चादानी से सात किलो वजन का गोला  निकाला अब मरीज़ स्वस्थ है।

खबर ये भी हैं: Betul Congress News : फर्स्ट वोट फॉर कांग्रेस, भविष्य की बात-कमलनाथ के साथ अभियान की हुई शुरुआत 

Betul Samachar : डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से निकाला 7 किलो का ट्यूमर

डॉ रमेश काकोड़िया ने बताया

अक्सर महिलाओं के पेट में गोला बनता है किंतु इसका आकार ज़्यादातर छोटा होता है यह धीरे-धीरे पेट में बनता है और इसके बढ़ने की रफ्तार भी काफी धीरे होती है, इसलिए महिलाओं को पता नहीं चलता और वे बीच- बीच में होने वाले दर्द को मामूली दर्द समझ इलाज नहीं करातीं। बाद में यह तकलीफ असहनीय हो जाती है। डॉ काकोड़िया ने बताया कि इसके पूर्व में भी उन्होंने एक महिला के पेट से 9 किलो का ट्यूमर निकाला है।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : जिले की पांचो विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button