छिंदवाड़ा

Chhindwara News : अंबाडा की इंडियन गैस एजेंसी का तुगलकी फरमान 190 रुपए का गैस पाइप खरीदने पर ही उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है भरा सिलेंडर

Chhindwara News : Tughlaqi decree of Ambada's Indian Gas Agency, consumers are being given filled cylinders only after purchasing a gas pipe worth Rs 190.

Chhindwara/Parasiya News : अंबाडा की  इंडियन गैस एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा उपभोक्ताओं को गैस पाइप देने के नाम पर लूट की जा रही है। कर्मचारी के द्वारा एक 190 रुपए में गैस पाइप दिया जा रहा है। गैस पाइप को लेकर सबसे आपत्तिजनक बात यह सामने आई है कि जो उपभोक्ता गैस पाइप नहीं खरीद रहे हैं, उन्हें एजेंसी के कर्मचारी भरा गैस सिलेंडर नहीं दे रहे हैं। कर्मचारी उपभोक्ताओं  से कह रहे हैं कि कंपनी के यह निर्देश है कि गैस पाइप नहीं खरीदने वाले उपभोक्ताओं को भरा सिलेंडर न दिया जाए। बडकुई के कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस पाइप के पैकेट पर इंडियन लिखा हुआ है। लेकिन पैकेट में बैच नंबर, बनाने की तारीख और रेट नहीं लिखा हुआ है केवल सिल बनाकर पैकेट में ठप्पा लगा दिया गया है। जिसमें दर ₹190 लिखा गया है|उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि कर्मचारियों द्वारा गैस पाइप को लेकर किसी भी उपभोक्ताओं को कोई बिल या रसीद नहीं दी जा रही है ।केवल उपभोक्ताओं की बुक में कर्मचारी सिलेंडर देने की तारीख और दर 927 रुपए लिख रहे हैं ।

यह भी पढ़े : Chhindwara News : नवदीप ने राज्य स्तर पर लहराया परचम,बालरंग महोत्सव में चौथी बार विजेता

उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी बडकुई में घर पहुंच सेवा दे रहे हैं कर्मचारी  पहले ₹20 अधिक लेते थे|लेकिन अब बढा का ₹30 कर दिए हैं जानकारी के अनुसार अबांडा गैस एजेंसी में कुछ साल पहले बेचने के लिए गैस पाइप बुलवाएं गए  थे ।लेकिन यहां उपभोक्ताओं की मर्जी पर निर्भर है कि गैस पाइप जहां से भी खरीदे इस मामले में गैस एजेंसी कोई बंदिश नहीं है ।लेकिन सूत्रों ने बताया कि एजेंसी से जब गैस पाइप नहीं बिके  तो कर्मचारी काफी अधिक कीमत में जबरदस्ती भरा गैस सिलेंडर नहीं देने की बंदिश लगाकर 190 रुपए में उपभोक्ताओं को  गैस पाइप बेच रहे हैं जानकार सूत्रों के अनुसार अंबाडा की आदित्य गैस एजेंसी से अंबाडा , गुड़ी ,इकलेरा भाजीपानी, भमोडी  जाटाछापर एवं बड़कुई में  हजारों उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिए जाते हैं ।यह बात भी गौर करने वाली है कि प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को तथा लाडली बहना योजना  में भी गरीबों को 450 रुपए में भरा सिलेंडर देने की योजना शुरू की है। जिससे से की गरीब महिलाओं पर आर्थिक बोझ ना पड़े और वह प्रतिमाह आसानी से गैस सिलेंडर  भरवा सके लेकिन अंबाडा की एजेंसी के द्वारा जिस तरीके से जबरन उपभोक्ता को 190 रुपए में गैस पाइप देकर लूट की जा रही है उसे शासन की मंशा जहां प्रभावित हो रही है वही गरीब महिलाओं पर आर्थिक बोझ पड रहा है ।जो महिलाएं गैस पाइप नहीं खरीद पा रही है उन्हें भरा सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है बैरहाल गैस एजेंसी के कर्मचारियों की मनमानी के कारण अंबाडा की गैस एजेंसी विवाद में आ गई है|

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button