बैतूल

Betul Samachar : एकता के भाव लिए भीमपुर ब्लॉक में निकली समरसता यात्रा

Betul Samachar: Samrasata Yatra started in Bhimpur block for unity

Betul Samachar : एकता के भाव लिए भीमपुर ब्लॉक में निकली समरसता यात्रा

Betul Samachar : (बैतूल)। जन-जन तक एकता का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में समरसता के भाव से ओतप्रोत समरसता यात्रा निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में शनिवार को भीमपुर विकासखंड के चांदू रंभा, गुल्लरढाणा, रातामाटी, चोहटा, नांदा, चिखली, कुंड बकाजन, भीमपुर, आदर्श धनोरा, भीमपुर तक समरसता यात्रा निकली गई।

यात्रा के दौरान ग्राम चांदू, रंभा, गुल्लरढाणा, रातामाटी, चोहटा, नांदा, चिखली, कुंड बकाजन भीमपुर, आदर्श धनोरा में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात यात्रा प्रमुख संत श्री अनुभवानंदजी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति किसी भी व्यक्ति से ऊंच नीच की भावना रखता है या किसी भी कारण किसी व्यक्ति का दिल दुखाता है वह व्यक्ति कभी परमात्मा को प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा जो व्यक्ति समरसता का भाव मन में रखता है तो भगवान खुद चलकर शबरी की तरह उसके द्वार आते हैं।

Betul Samachar : एकता के भाव लिए भीमपुर ब्लॉक में निकली समरसता यात्रा

श्री अनुभवानंदजी महाराज ने सभी जगह सभी समुदाय जाति समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि आपस में आप सभी मिलजुल कर प्रेम भाव से एक साथ रहे। क्योंकि भगवान ने भी शबरी के जूठे बेर खाकर निषाद राज को गले लगा कर हमें इस धरती पर इसी प्रकार रहने का संदेश दिया था। जो संदेश हमारे ईश्वर ने हमें दिया है उसी को आगे बढ़ाने का कार्य हमें भी करना चाहिए। हम सभी का दायित्व बनता है हमें अपनी भारत मां की रक्षा करना है तो सर्वप्रथम हमें एक सूत्र में बंधकर प्रेम भाव से समरसता से जीवन यापन करना होगा।

स्नेह यात्रा में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक प्रिया चैधरी, जन अभियान परिषद की भीमपुर ब्लॉक की समस्त नवांकुर संस्थाओं ने सह भोज कार्यक्रम के तहत ताप्ती नदी घोघरा घाट पहुंचकर नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रसफुटन समिति एवं ग्रामीण जनों के साथ समरसता भोज किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button