बैतूल

Betul Samachar : पूर्व से कार्यरत शिक्षक को प्राथमिकता ना देते हुए सीएसी की पत्नी को बना दिया अतिथि शिक्षक

Betul Samachar: CAC's wife was made a guest teacher, not giving priority to the former working teacher

संकुल संकुल प्राचार्य सीएससी प्रभारी प्रधान पाठिका के खिलाफ ब्लाक शिक्षा अधिकारी से की शिकायत

संबंधितों पर विभागीय कार्यवाही नही होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

Betul Samachar : पूर्व से कार्यरत शिक्षक को प्राथमिकता ना देते हुए सीएसी की पत्नी को बना दिया अतिथि शिक्षक

Betul Samachar : (बैतूल)। भडूस संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाढर खुर्द में पूर्व से कार्यरत शिक्षक को प्राथमिकता ना देते हुए नियम विरुद्ध तरीके से सीएसी की पत्नी को अतिथि शिक्षक बनाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत आवेदक सुनील पवार ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवीन प्रहलादी को ज्ञापन सौंपकर की है।

श्री पवार ने उनकी नियुक्ति के साथ-साथ संबंधितों पर विभागीय कार्यवाही करने की मांग की। वहीं निराकरण न होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी है।शिकायतकर्ता ने बताया कि अतिथि शिक्षक भर्ती में नियमों को दरकिनार किया गया। उन्होंने इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में प्रभारी संकुल प्राचार्य, सीएसी एवं प्रधान पाठिका के खिलाफ मिली भगत करने का आरोप लगाया।

शिकायत आवेदन में सुनील ने बताया कि शैक्षणिक शिक्षा सत्र 2023-24 ने लोक शिक्षण संचनालय के दिनांक 5 जुलाई 2023 के आदेशानुसार उन विद्यालयों में एसएमसी, एसएमडीसी की बैठक 10 जुलाई 2023 को करना था जिसका पालन पाढर खुर्द माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका द्वारा नहीं किया गया। निर्देशों के अनुसार पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षक को दिनांक 12 जुलाई 2023 को ही आमंत्रित किया जाना चाहिए था जिसका भी पालन प्रधान पाठक मेडम द्वारा नही किया गया।

पवार ने बताया कि वे भडूस संकुल केन्द्र के अधिनस्थ विद्यालयों में विगत 5 वर्षों से एवं पाढर खुर्द के माध्यमिक विद्यालय में 3 शिक्षा सत्रो से अतिथि शिक्षक सामाजिक विज्ञान वर्ग 2 पद पर कार्यरत थे। इस दौरान शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ छात्रों का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है।

इन नियमों को किया गया दरकिनार (Betul Samachar)

कंडिका 2.1 में उल्लेखित निर्णय के परिपालन में विद्यालय में उपलब्ध पैनल से गत वर्ष कार्यरत अतिथि शिक्षक को ही प्राथमिकता के आधार पर रखे जाने का प्रावधान है। जिसका भी पालन नहीं किया गया। पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षक यदि कार्य करने में सहमत है तो उसे ही प्राथमिकता के आधार पर रखना है और असहमति व्यक्त करता है तो उससे लिखित रूप से असहमति प्राप्त कर अभिलेख मे संधारित कर पूर्व से बने पैनल से ही अगले क्रम के अभ्यर्थी को ही आमंत्रित किये जाने का प्रावधान है जिसका भी पालन प्रधान पाठक द्वारा नहीं किया गया।

स्कूल में नहीं है नियमित शिक्षक (Betul Samachar)

शिकायतकर्ता आवेदक सुनील पंवार ने बताया कि प्रधान पाठिका से उन्होंने जब भी बात की तब उन्होंने नियमित शिक्षकों के आने की ही बात कही है। लेकिन 2 अगस्त को उन्हें जानकारी प्राप्त हुई है कि संकुल में जो शिक्षक आ रहे है, नियमित नहीं है। इस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज की, लेकिन आपत्ति वाला आवेदन लेने से मना कर दिया गया। समस्या का निराकरण ना होने की स्थिति में नवनियुक्त संकुल प्राचार्य को लिखित रूप से आवेदन कर सारा विषय ध्यान में लाया गया जिसका एक दो दिन में निराकरण करने का आश्वासन दिया गया परन्तु आज पर्यन्त तक निराकरण नहीं किया गया।

तात्कालिक प्रभारी प्राचार्य सुरेखा साबले सीएसी काशीनाथ लोखण्डे, दुर्गादास धोटे, पाढर खुर्द विद्यालय की प्रभारी प्रधान पाठिका लता पवार ने सीएसी की पत्नी ज्योति लोखण्डे को उनके स्थान पर सामाजिक विज्ञान वर्ग 2 के पद पर एवं अंग्रेजी पद के लिए प्रगति झोड जिनका की पूर्व से बने पैनल मे कहीं से कहीं तक नाम नही है नियमों की अनदेखी कर भर्ती कर ली गई, जो अनुचित है।

पद का दुरुपयोग कर अधिकारों का किया हनन: पवार

सुनील पवार ने आरोप लगाया कि समस्या का समाधान कर प्रभारी संकुल प्राचार्य सीएसी और प्रधान पाठिका लता पवार ने अपने पद व पावर का दुरूपयोग कर नियम विरुद्ध षडयंत्र पूर्वक जान बूझकर परिवार के लोगो को एवं चित परिचित को अतिथि शिक्षक के पद पर नियुक्ति दिलाई है। श्री पवार ने ऐसी स्थिति में तत्काल कार्यवाही करने का आग्रह किया है ताकि भविष्य में किसी भी लोक सेवक द्वारा किसी भी अतिथि शिक्षक के अधिकारों का हनन एवं शोषण ना कर सके। पवार ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग से जुड़े हुए लोग भाई भतीजा वाद, समाज वाद व परिवारजन को पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को दरकिनार कर नियुक्त कर रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण वे स्वयं है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button