बैतूल

Betul Samachar : महात्मा गांधी की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने की मांग

Betul Samachar: Demand to put an umbrella over the statue of Mahatma Gandhi

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Betul Samachar : महात्मा गांधी की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने की मांग

Betul Samachar : (बैतूल)। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने गांधी चौक कोठी बाजार में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने की मांग की है। इस संबंध में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरफराज खान के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि वर्षों से गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। महात्मा गांधी के नाम से ही गांधी चौक का नाम रखा गया है। लेकिन प्रतिमा स्थल पर अव्यवस्था के चलते हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रतिमा के ऊपर छतरी नहीं होने की वजह से राष्ट्रपिता की प्रतिमा की स्थिति खराब हो रही है। वहीं सीढ़ी नहीं होने के चलते गांधी जयंती एवं पुण्य तिथि सहित अन्य अवसरों पर माल्यार्पण के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए युवा कांग्रेस ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से शीघ्र प्रतिमा के ऊपर छतरी एवं माल्यार्पण के लिए सीढ़ी की व्यवस्था करने की मांग की है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसके पूर्व में भी 17 अगस्त 2022 को युवा कांग्रेस ने एक ज्ञापन दिया था। इसके बावजूद आज दिनांक तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई है। इस पर ध्यान नही देने पर युवा कांग्रेस विरोध प्रर्दशन करेगी।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से आई टी सेल अध्यक्ष अतुल शर्मा, जावेद ठेकेदार, अनिकेत गुदवारे, फजल खान, असद खान, आकाश पवार, समीर आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button