Betul Samachar : श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 300 फलदार पौधों का वितरण, 30 युनिट रक्तदान
Betul Samachar: Distribution of 300 fruit plants, 30 units of blood donation in the tribute program.
Betul Samachar : (बैतूल)। आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय धुर्वे ने बताया कि आदिवासी लोक गायक स्व. मुकेश धुर्वे के 15 अगस्त को आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण समाज संगठन द्वारा उनके श्रद्धांजलि कार्यक्रम को यादगार रूप से मनाया।
आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) जिला बैतूल एवं विकास खण्ड शाहपुर आकास संगठन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का वितरण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया गया। 50 पौधे महुआ, 50 कटहल, 50 जामुन, 50 चार चिरोंजी, 50 बांस, 50 पौधे आम एक परिवार एक पौधे के नाम से वितरित किये।
साथ ही आदिवासी संगठन द्वारा रक्त की महत्ता को समझते हुए कार्यक्रमों में शिविर लगाकर रक्तदान करने का निर्णय लिया गया। इसी के परिपेक्ष्य में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भी 42 युनिट का रक्तदान एवं 11 अगस्त को भी 28 युनिट का रक्तदान किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, लोक गायक स्व.मुकेश धुर्वे के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आदिवासी युवाओं को रक्तदान का महत्व बताते हुये 30 युनिट का रक्तदान किया गया।
ज्ञात हो कि इस संगठन के माध्यम से समाज को शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु बहुआयामी कार्य किये जाते है। यह कार्य आदिवासी कर्मचारी अधिकारी समाज संगठन के प्रांतीय सचिव सरवन मरकाम, आकास जिलाध्यक्ष शंकरसिंह आहके, जिला कोषाध्यक्ष सोहनलाल धुर्वे, जिला सचिव सुनील सलामे, अखिलेश कवडे के निर्देशन एवं स्वास्थ्य विभाग से बंटी उईके, मुकेश कुमरे के विशेष सहयोग एवं विकासखंड शाहपुर टीम जिनमें आकास अध्यक्ष, रामदास परते, उपाध्यक्ष, रमेश इवने, सचिव, धनराज परते, महासचिव रामस्वरूप नवडे, अनिल मर्सकोले, दरश्यामकर की उपस्थिति में कार्य को संपादित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आकास जिला बैतूल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय धुर्वे द्वारा किया गया।



