बैतूल

Betul Samachar: जटायु की तरह बल प्रयोग कर सेवा कार्य करें,रिजन क्लब ऑफिसर्स मीट अथर्व संपन्न

Betul Samachar: Do service work using force like Jatayu, Regional Club Officers Meet Atharva Sampann

Betul Samachar: जटायु की तरह बल प्रयोग कर सेवा कार्य करें,रिजन क्लब ऑफिसर्स मीट अथर्व संपन्नBetul Samachar: (बैतूल)। लायंस क्लब की रिजन ऑफिसर्स मीट अर्थव होटल आईसीइन में संपन्न हुई। बैठक मुख्य अतिथि एमजेएफ ला.मनीष शाह, विशेष अतिथि एमजेएफ ला.पीएस बग्गा पीडीजी, स्पीकर जीएमटी कॉडीनेटर ला.राजेश शुक्रवानी, जीएसटी कॉडीनेटर ला.रविन्द्र कौर बग्गा, एमजेएफ पेरिफैरी कॉडीनेटर ला.डीएस डांगी की उपस्थिति में और रिजन चेयर पर्सन एमजेएफ ला.शोभा भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस मौके पर ला.मनीष शाह ने बताया कि इस वर्ष क्लब प्रमुख रूप से पर्यावरण, हंगर, विजन, मधुमेह, बच्चों में कैंसर के क्षेत्र में कार्य करेगा। ला.पीएस बग्गा ने बताया कि यह हर्ष का विषय है कि आंख के रोग के उपचार के लिए क्लब द्वारा शीघ्र ही एक अस्पताल प्रारंभ किया जाएगा जिसके लिए आधा एकड़ जमीन क्रय की जा चुकी है। ला.राजेश शुक्रवानी ने जटायु और भगवान परशुराम का उदाहरण देकर सेवा करने की बात कही। ला.शोभा भट्ट ने क्लब द्वारा निर्धारित पांच बिंदुओं पर कार्य करने का आव्हान किया। ला.डीएस डांगी, चार जोन चेयर पर्सन ला.कंचन आहूजा, ला.बलजीत कौर सोकी, ला.उर्वशी शाह, ला.विरेन्द्र नंदवारा, ला.जितेन्द्र कपूर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन ला.अशोक अग्रवाल ने और आभार ला.रामप्रकाश गुगनानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ला.अनिल गोठी, ला.एचएस रघुवंशी, ला.कश्मीरी लाल बतरा, ला.विवेक पटेल, ला.उषा द्विवेदी, ला.केआर देशमुख, ला.नीलम दुबे, ला.ब्रजमोहन भट्ट, ला.राजीव भार्गव, अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सचिव ला.बीआर कुबड़े, ला.अल्का तातेड़, ला.मनीष ठाकुर, महक क्लब की अध्यक्ष ला.मधुबाला देशमुख, 19 क्लब के पीएसटी लायन साथी मौजूद थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button