Betul Samachar : हजारों जवानों के सूने माथे पर सरहदी बहनों से सजाया दूज का तिलक
Betul Samachar: Dooj Tilak decorated by border sisters on the lonely foreheads of thousands of soldiers
चुनाव ड्यूटी के लिए बैतूल आई फोर्स त्योहार मनाकर हुई गदगद
बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन को मिली सराहना

Betul Samachar : (बैतूल)। जिले की सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अग्रणी बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की सरहदी बहनों ने आज जिले में विभिन्न प्र्रदेशों से आए पुलिस बल एवं फोर्स के साथ भाईदूज का पर्व मनाया। समिति द्वारा एसपी सिद्धार्थ चौधरी से अनुमति प्राप्त कर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति कारगिल विजय के बाद से ही देश के सैनिकों की हौसलअफजाई के लिए कार्य कर रही है। जिले में भाईदूज के पर्व पर विभिन्न प्रांतों विधान सभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर आए पुलिस बल एवं जवानों का माथा सूना न रहे इसलिए समिति के 20 सदस्यीय दल ने करीब दो हजार जवानों को दूज का टीका लगाकर शुभकामनाएं दी और दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए कामना की। जवानों के साथ भाईदूज मनाने की अनुमति प्रदान करने के लिए समिति ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी का आभार माना।
खबर ये भी हैं: Betul BJP News : भाजपा ने महिलाओ को बनाया आत्मनिर्भर-दिलाया सम्मान-पार्वती बाई बारस्कर
मात्र एक घंटे में हजारों जवानों को बांधी मौली लगाया तिलक
समिति अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद समिति के दल ने भाई दूज मनाने की तैयारियां की। सुबह 9 बजे समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पुलिस ग्राउंड पहुंचे यहां आरआई दिनेश मर्सकोले के निर्देशन में भाईदूज मनाया गया। श्रीमती पदम ने बताया कि यह दूसरा मौका है जब जिले में चुनाव ड्यूटी पर आए बल के साथ भाईदूज का पर्व मनाया गया है। समिति की स्थापना का यह रजत उत्सव वर्ष है,ऐसे में भाई-बहन प्रिय पर्व भाईदूज सेना एवं पुलिस के साथ मनाने का अवसर मिलना उनकी पूरी टीम के लिए गर्व का अवसर है। समिति के पदाधिकारी भारत पदम, ईश्वर सोनी, महेंद्र, सोनकर,शिवानी मालवीय, वंश कुमार पदम, सदस्य प्रज्ञा झगेकर, मेहर प्रभा परमार, आकृति परमार, संध्या पवार, कावेरी झगेकर, धडक़न शाह, निशा, करिश्मा गायकवाड़, कीर्ति, सलोनी, प्रिया, सुहानी, विष्णु शाह, विजीत लिखितकर, श्याम, पुनीत निर्मले, संध्या पाल, नेहा राम, खुशी धाड़से ने महज एक घंटे में दो हजार पुलिस एवं सेना बल को तिलक लगाकर, मौली धागा बांधा।
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : पिछले चुनाव का डागा का वचन पत्र साबित हुआ हवाई फायर
तैनाती से पहले त्यौहार मनाकर खुश हुए जवान
सेना और पुलिस दोनों ही ड्यूटी की वजह से अपने घर परिवार के साथ त्यौहार नहीं मना पाते। यही वजह भी है कि बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति जवानों की हौसलाअफजाई के लिए अपना एक त्यौहार रक्षाबंधन 24 वर्षों से देश की सरहद पर पहुंचकर मनाती है। सरहद पर जाने वाली बहनों का कहना है कि जिन जवानों के लिए वह सरहद तक जाती है वे जब अपने शहर में भाई दूज के अवसर पर है तो उनका माथा कैसे सूना रह सकता है। आज इन बहनों ने चुनाव ड्यूटी के लिए जाने से पहले करीब दो हजार जवानों को तिलक लगाया। यूपी, केरल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश सहित अन्य प्रांतों एवं जिलों के जवानों को जब त्यौहार के दिन तिलक किया गया तो कुछ की आंखे नम हो गई तो किसी ने तत्काल फोन पर अपनी बहन को बताया कि चिंता न करें उनके माथे पर दूज का तिलक बैतूल की बहनों ने लगा दिया है।





