बैतूल
Betul Samachar : इंदिरा एकादशी के प्रभाव से से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है
Betul Samachar: Due to the influence of Indira Ekadashi, ancestors attain salvation

Betul Samachar : (बैतूल)। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में आज एकादशी के पावन अवसर पर शिव मंदिर विनोबा नगर बैतूल में श्री हरि भगवान विष्णु एवं भगवान शालिग्राम का पूजन अनुष्ठान व्रत समारोह आयोजित किया गया। एकादशी व्रत पूजन अनुष्ठान पंडित नरेंद्र दुबे ने कराया।
पंडित नरेंद्र दुबे ने एकादशी व्रत कथा सुनाते हुए कहा कि एकादशी के दिन भगवान शालिग्राम की पूजा तुलसी आदि चढ़कर करनी चाहिए एवं ब्राह्मणों को भोजन करा दक्षिणा देनी चाहिए। पितृपक्ष श्राद्ध पक्ष में पढ़ने वाली इंदिरा एकादशी पितरों को मोक्ष प्रदान करने वाली होती है। जो सच्चे मन से इंदिरा एकादशी का व्रत पूजन अनुष्ठान करता है अपने पितरों को प्रदान करता है ,तो पितरों को मोक्ष के साथ-साथ स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

आज मंगलवार को एकादशी के अवसर पर समाज के द्वारा विशाल भंडारा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रसाद वितरण के पहले साहू समाज के सभी सकारात्मक सोच रखने वाले दिवंगतों को भोग अर्पित किया गया एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सुख, समृद्धि स्वास्थ्य एवं अक्षय लक्ष्मी के भंडार उनके यहां सदा भरे रहे ऐसी कामना की गई । इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसादी वितरित किया गया।



