देश-विदेश

PM Vishwakarma Scheme : PM मोदी की इस स्कीम पर RBI ने लिया बड़ा फैसला, लाभार्थियों को और 2 साल मिलेगा फायदा

pm vishwakarma scheme 2023 in hindi, pm vishwakarma yojana upsc, vishwakarma scheme in hindi, vishwakarma scheme tamil, pm vishwakarma yojana in bengali,

PM Vishwakarma Scheme : PM मोदी की इस स्कीम पर RBI ने लिया बड़ा फैसला, लाभार्थियों को और 2 साल मिलेगा फायदा

PM Vishwakarma Scheme : मोदी सरकार ने बहुत सारी योजनाए शुरू कि है, जिससे करोड़ो आमजनता को फायदा मिला है। मोदी सरकार PM विश्‍वकर्मा योजना को लेकर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ा ऐलान किया है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा को पेमेंट इंफ्रस्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड स्कीम के तहत शामिल किया जाएगा। इसके साथ में योजना को 2 सालों के लिए विस्तार देने का भी फैसला किया गया है।

खबर ये भी हैं: Betul News: सांसद की मांग पर जिले की 5 महत्वपूर्ण सड़के हुई स्वीकृत, 52.60 करोड़ से होगा निर्माण – कायाकल्प

स्कीम को 2025 तक बढ़ाने का है फैसला

गवर्नर ने द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि अब पीआईडीएफ योजना (PIDF Scheme) को दो साल की अवधि के लिए यानी 31 दिसंबर, 2025 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

जनवरी 2021 में शुरू हुई थी योजना

योजना की शुरुआत जनवरी, 2021 में की गई थी। इस योजना का मकसद छोटे और कम आबादी वाले शहरी क्षेत्रों (टियर-3 से टियर-6), पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में बिक्री केंद्र (PoS), त्वरित प्रतिक्रिया (QR) कोड जैसे भुगतान स्वीकार करने वाले बुनियादी ढांचे की पहुंच स्थापित करना है।

खबर ये भी हैं: Betul News : पंजाब, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी दी जाए गन्ना प्रोत्साहन राशि: नरेंद्र पटेल

3 साल के लिए योजना को लाया गया था

मूल योजना के तहत पीआईडीएफ योजना को दिसंबर, 2023 तक तीन साल के लिए लाया गया था।

2.66 करोड़ से ज्यादा टच पॉइंट(PM Vishwakarma Scheme)

गवर्नर दास ने कहा कि टियर-1 और टियर-2 क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को अगस्त, 2021 में पीआईडीएफ योजना में शामिल किया गया। अगस्त, 2023 के अंत तक योजना के तहत 2।66 करोड़ से अधिक नए ‘टच पॉइंट’ तैनात किए गए हैं।

खबर ये भी हैं: Betul Today News : शिवाजी की प्रतिमा के रैलिंग क्षतिग्रस्त, शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को किया जाएगा शामिल(PM Vishwakarma Scheme)

दास ने कहा है कि अब पीआईडीएफ योजना को दो साल के लिए यानी 31 दिसंबर, 2025 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। साथ ही पीआईडीएफ योजना के तहत सभी केंद्रों में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को शामिल करने का प्रस्ताव है। दास ने कहा कि पीआईडीएफ योजना के तहत लक्षित लाभार्थियों का विस्तार करने का यह निर्णय जमीनी स्तर पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की दिशा में रिजर्व बैंक के प्रयासों को बढ़ावा देगा।

खबर ये भी हैं: Betul News : घोड़ाडोंगरी में युवा कांग्रेस की ब्लाक कार्यकारिणी गठित, ब्लॉक उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं प्रवक्ता की नियुक्ति

संशोधन के बारे में जल्द दी जाएगी डिटेल्‍स

उन्होंने कहा है कि उद्योग जगत से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर पीआईडीएफ योजना के तहत भुगतान स्वीकृति के उभरते तरीकों, जैसे साउंडबॉक्स डिवाइस और आधार-सक्षम बायोमीट्रिक उपकरण की तैनाती को प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव है। इससे लक्षित भौगोलिक क्षेत्रों में भुगतान बुनियादी ढांचे की तैनाती में और तेजी आने की उम्मीद है। दास ने कहा कि इन संशोधनों के संबंध जल्द जानकारी दी जाएगी।

खबर ये भी हैं: Betul Today Samachar : प्रकृत‍ि की मार से परेशान क‍िसानों पर मुआवजे का मरहम कब लगेगा: जामवंत कुमरे

पिछले महीने शुरू हुई है विश्वकर्मा योजना(PM Vishwakarma Scheme)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। इसमें कारीगरों को दिए जाने वाले लोन पर आठ प्रतिशत तक की सब्सिडी देने का प्रस्ताव है। यह योजना कारीगरों को पांच प्रतिशत की बेहद सस्ती ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी के तीन लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करती है।

खबर ये भी हैं: हे भगवान! सबसे सस्ती SUV अब हुई महंगी, जानें फीचर्स- Hyundai Exter Price Hike

pm vishwakarma scheme 2023 in hindi, pm vishwakarma yojana upsc, vishwakarma scheme in hindi, vishwakarma scheme tamil, pm vishwakarma yojana in bengali,

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button