बैतूल

Betul Samachar : राष्ट्रीय एकता हमें एक सूत्र में बांधती है

Betul Samachar: National unity binds us together

राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

Betul Samachar : राष्ट्रीय एकता हमें एक सूत्र में बांधती है
Betul Samachar : (बैतूल)। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के परिपालन में जेएच कॉलेज में राष्ट्रीय एकता एकता दिवस मनाया गया जिसमें शपथ और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार तिवारी के संरक्षण में जिला संगठन डॉक्टर सुखदेव डोंगरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल साहू डॉक्टर शीतल खरे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

खबर ये भी हैं : Betul News : सीएम राइज विद्यालय बैतूल-बाजार में अकादमिक संवाद 

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.सलिल दुबे, डॉ.मीनाक्षी चौबे, डॉ.शंकर सतनकर मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ.राकेश कुमार तिवारी ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल ने अलग-अलग रियासतों को मिलाकर एक भारत देश का निर्माण किया। डॉ.सलिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय एकता हमें एक सूत्र में बांधती है। डॉ.मीनाक्षी चौबे ने उपस्थित प्राध्यापक और स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। डॉ.सुखदेव डोंगरे द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मतदान करने की अपील की।

खबर ये भी हैं : Betul Congress News : मेरी विधानसभा की जनता मेरा परिवार, मेरे सुख-दुख के साथी निलय विनोद डागा

डॉ.सातनकर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक मानकर उनकी जयंती जयंती मनाई जाती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुणाल केकतपुरे, आयुष डढोरे, अंजलि नागोरे, कविता ठाकरे, निशु पावर, निशा किरोंदे, पिंकी कुमरे, रवीना सलाम, विक्रम यादव, किरण उइके, सोनम पाटिल, कल्पना धुर्वे, छत्रप्रभ मासतकर आरती काकोडिय़ा, डॉ.दीपक मानकर का सराहनीय योगदान रहा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button