बैतूल
Betul Samachar : एनएसयूआई की महाविद्यालयीन कार्यकारिणी घोषित, यश साहू कॉलेज अध्यक्ष बने
Betul Samachar: NSUI's college executive declared, Yash Sahu becomes college president
नवगठित कार्यकारिणी में 1 अध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 8 सचिव शामिल
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला अध्यक्ष जैद खान ने की नियुक्ति
Betul Samachar : (बैतूल)। जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय जयवंती हाक्सर शासकीय महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई की महाविद्यालयीन कार्यकारिणी घोषित की गई है। नवगठित कार्यकारिणी में 1 अध्यक्ष सहित 5 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव एवं 8 सचिव को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
20 सदस्यीय कॉलेज की कार्यकारिणी में यश साहू को कॉलेज अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं किरण धुर्वे, गौरव पंडोले, आदर्श टेकाम, सितारा नागवंशी, आयुष अकोले उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। इसके अलावा संजय कोलकर, नीतुका अखड़े, सुभाष बेलवंशी, राजा बचले, रमन कुमरे, देवानंद पंडोले महासचिव बनाए गए। सचिव पद के लिए विशाल यादव, नेहा बाथरी, गीतेश नागवंशी, विक्रांत बसरे, कमलेश मर्सकोले, संदीप कलाम, रूपाली बेले, रूपेश दवन्डे के नाम पर सहमति बनी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष जैद खान ने बधाई देते हुए सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की अपेक्षा जाहिर की है। नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों को एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता निलेश धुर्वे, नितिन विश्वास, रामकुमार नागवंशी, शाहिद खान, राजकुमार पांडे फैजान खान, आयुष ठाकुर, फैजान शेख, आकाश कुबड़े प्रखर पवार, कुणाल पिपरदे, जोहेब खान ने बधाई दी है।




