बैतूल

Betul Samachar : राजा साहू भाजपा ओबीसी मोर्चा बैतूल विधानसभा प्रभारी नियुक्त, आलाकमान के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने की नियुक्ति

Betul Samachar: Raja Sahu appointed in-charge of BJP OBC Morcha Betul assembly

Betul Samachar : राजा साहू भाजपा ओबीसी मोर्चा बैतूल विधानसभा प्रभारी नियुक्त, आलाकमान के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने की नियुक्तिBetul Samachar : (बैतूल)। आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, महामंत्री और प्रदेश प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रणवीर सिंह रावत सहमति से भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा ने प्रदेश भर में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।

बैतूल जिले के बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी के रूप मे भाजपा बैतूल जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला व समस्त सभी भाजपा वरिष्ठजनों  की अनुशंसा से भाजपा के युवा व सक्रिय नेता राजा साहू की नियुक्ति की गयी है। साहू वर्तमान में प्रदेश भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के मीडिया मेंबर है व जिला अध्यक्ष सॉ मिल, टिंबर, कास्ट निर्माता संघ एसोसिएशन बैतूल है।

राजा साहू की इस नियुक्ति से बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इनकी नियुक्ति पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए  साहू को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button