Betul Samachar : पंचमुखी शिव मन्दिर से आज निकलेगी शिवजी की बारात
Betul Samachar : Shivaji's procession will start from Panchmukhi Shiva temple today.

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। पंचमुखी शिव मन्दिर सदर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के प्रारम्भ में महिला-मण्डल द्वारा मंगलवार दशमी तिथि को हर्षोल्लास के साथ खामियाजा लाई गई। खामियाजा कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाएं चन्द्रकला साहू, दुर्गावती गुदवारे, संगीता साहू, पद्मा साहू, दीपाली डोंगरे, रेखा जातेगांवकर, सरिता श्रीवास्तव, वंदना कुम्हारे, लीला साहू गीता चौधरी, अंजु साहू, माया साहू, गीता साहू, आरती चौधरी, ममता साहू, पद्मा साहू, ममता, त्रिशांश जातेगांवकर, शारदा साहू, गौरी बाथरी ने बड़े धूमधाम से नाच-गान कर भोला भण्डारी के विवाह के लिए खामियाजा लाई।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : सांसद ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शाल श्रीफल से किया स्वागत
Betul Samachar : पंचमुखी शिव मन्दिर से आज निकलेगी शिवजी की बारात
इसी महिला-मण्डल ने बुधवार एकादशी के दिन भोलेनाथ के हल्दी का कार्यक्रम सम्पन्न किया। पारम्परिक गीत, संगीत के साथ महिला-मण्डल द्वारा एकल एवं सामूहिक गायन और नृत्य कर आनन्दोत्सव मनाया। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के यशगान भी प्रस्तुत किए। द्वादशी गुरुवार को भोलेनाथ-पार्वती के ब्याह का हरा भरा मण्डप तैयार किया। बब्बू पटेल, संजू साहू, जगन्नाथ देशमुख, महेन्द्र कुमार गुदवारे, सिद्धू चौहान, देवेन्द्र साहू, योगेश साहू, राजू साहू, जयकिशोर साहू, सूर्यकान्त साहू, भूपेन्द्र पाठक ने सबके साथ उत्साहित होकर हरा भरा मण्डप तैयार किया।
खबर ये भी हैं : Betul News : आज निकलेगी भव्य शिव बारात, हाथी पर सवार होंगे महाकाल

Betul Samachar : पंचमुखी शिव मन्दिर से आज निकलेगी शिवजी की बारात
वहीं दूसरी ओर महिला-मण्डल में चन्द्रकला साहू, दुर्गावती साहू, पद्मा चौधरी, गीता साहू, वन्दना कुम्हारे की अगुवाई में हर्ष और उल्लास के साथ मेंहदी एवं महिला संगीत कर महाशिवरात्रि के महापर्व का आनन्द दुगना किया। सभी गाजे बाजे के साथ-साथ जमकर झूमें। महाशिवरात्रि के महापर्व के चौथे दिन आज शुक्रवार प्रातःकालीन बेला में महा अभिषेक सम्पन्न होगा जिसके उपरान्त भक्त मण्डल के द्वारा दिनभर महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। शाम को सिद्धू चौहान और टीम के साथ महिला-मण्डल भोलेनाथ पार्वती का श्रंगार करेगी। धूमधाम के साथ-साथ बारात का नगर भ्रमण उपरान्त विधि-विधान से विवाह सम्पन्न होगा। मन्दिर प्रांगण में हो रहे कार्यक्रम की सर्वत्र प्रसंशा की जा रही है।
खबर ये भी हैं : Betul News : काम बंद हड़ताल से ठप्प हुई पेयजल सप्लाई, सफाई व्यवस्था, कहां है मोदी की गारन्टी वाले वादे: कामरेड कुन्दन राजपाल



