बैतूल

Betul Samachar : भीमपुर, चिचोली में आयोजित हुई मोबिलाइजरों की विशेष बैठक 

Betul Samachar: Special meeting of mobilizers held in Bhimpur, Chicholi

पेसा नियम के क्रियान्वयन सहित मतदाताओं को जागरूक करने पर हुई चर्चा

Betul Samachar : भीमपुर, चिचोली में आयोजित हुई मोबिलाइजरों की विशेष बैठक 

Betul Samachar : (बैतूल)। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पेसा एक्ट मोबिलाइजरों की भीमपुर, चिचोली में विशेष बैठक आयोजित की गई। जनपद पंचायत वार मोबेलाईजर्स से पेसा नियम का फीडबैक लिया गया। पेसा नियम के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई। प्राप्त समस्याओं का समाधान जल्द करने के लिए कहा गया।

पेसा नियम के क्रियान्वयन हेतु समस्त मोबेलाईजर्स का संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के लिए जैसे पुलिस प्रशासन विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग ट्रायबल विभाग के अधिकारियों से समन्वय बैठक करना भीमपुर, चिचोली सुनिश्चित किया गया। पेसा जिला अध्यक्ष सारिका भुसुमकर के द्वारा पेसा मोबेलाईजरों की मासिक गतिविधियों एवं ग्राम सभाओं की जानकारी ली गई।

मोबेलाईजरों को आगामी कार्ययोजना तैयार कर पेसा नियम का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया। पेसा नियम को ग्राम स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए अधिक से अधिक मजरा, टोला, फलिया, ग्राम बसाहटों में नवीन ग्राम सभा की गठन करने के लिए मार्गदर्शित किया गया।

बैठक में पेसा विकासखंड समन्वयक भीमपुर शंकरलाल चौहान, जिला पेसा एक्ट मोबिलाइजर संघ बैतूल अध्यक्ष सारिका भूसुमकर, संदीप मंड़ावी जिला मीडिया प्रभारी, धनराज तांडिलकर संयोजक, पेसा महामंत्री संजय धुर्वे, महादेव मरकाम, लोकेश मोरसे, भीमपुर ब्लाक पेसा संघ अध्यक्ष शिवदीन धुर्वे, किरण यादव शर्मिला पंद्रम, सीमा वड़कड़े भागीरथी नर्रे, कमलती बारस्कर, अन्नू परते, श्वेता उइके, मुकेश विश्वकर्मा, चिचोली ब्लाक पेसा अध्यक्ष बंटी वाड़िवा, गंगा बिसौने, कोषाध्यक्ष चिचोली लक्ष्मी धुर्वे, रमती बिहारे, रजनी यादव शिवाकांती वर्की ज्योति उइके, अंकित कवडे हेमलता कमरे नर्मदा उइके सविता मवासे, रीना उइके, महेश इवने, हरिप्रसाद इरपाचे सहित समस्त विकासखंड भीमपुर एवं चिचोली के ग्राम पंचायत से पेसा मोबेलाईजर्स उपस्थिति रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button