बैतूल

Betul Samachar : 9 से 15 सितम्बर तक पेसा एक्ट अधिनियम पर दिया जाएगा प्रशिक्षण 

Betul Samachar: Training will be given on PESA Act from 9 to 15 September

पेसा मोबिलाइजर ग्राम पंचायत पाढर में विशेष बैठक आयोजित

Betul Samachar : 9 से 15 सितम्बर तक पेसा एक्ट अधिनियम पर दिया जाएगा प्रशिक्षण 

Betul Samachar : (बैतूल)। शिक्षक दिवस के अवसर पर घोड़ाडोंगरी ब्लाक के पेसा मोबिलाइजर ग्राम पंचायत पाढर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त पेसा मोबेलाईजरों को पेसा नियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया गया।

जिला पेसा मोबिलाइजर संघ मीडिया प्रभारी संदीप मंडावी ने पेसा मोबेलाईजरों की मासिक गतिविधियों एवं ग्राम सभाओं की जानकारी, आदिवासी क्षेत्रों में रिति, रिवाज, संस्कृति परम्परा को जीवित बचाए रखने, पेसा मोबेलाईजरों को आगामी कार्ययोजना, नवीन ग्रामसभा गठित करना, मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित करने, मध्यप्रदेश शासन की समस्त योजनाओं, पेसा एक्ट ग्रामसभा अधिनियम की जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इसका प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया।

Betul Samachar : 9 से 15 सितम्बर तक पेसा एक्ट अधिनियम पर दिया जाएगा प्रशिक्षण मजरा, टोला, फलिया, ग्राम बसाहटों में नवीन ग्राम सभा गठन करने के लिए मार्गदर्शित किया गया। उन्होंने बताया कि 9 सितम्बर से 15 सितम्बर 2023 तक पेसा एक्ट अधिनियम पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देश के अनुसार सभी पेसा मोबिलाइजर प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होंगे।

बैठक में जिला पेसा एक्ट मोबिलाइजर संघ बैतूल अध्यक्ष सारिका भूसुमकर, धनराज तांडिलकर, घोड़ाडोंगरी ब्लाक पेसा मोबिलाइजर मनीषा उइके, नीतू प्रजापति, आशीष उइके, ललिता उइके, गणेशी कवडे, अलका इवने, संध्या मर्सकोले, गुंता काकोड़िया, संगीता परते, सपना भलावी, निकिता राठौर सहित सभी ग्राम पंचायतों से पेसा मोबेलाईजर्स उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button