Betul Samachar : विश्व मांगल्यसभा की भव्य राष्ट्र शिवार्चन पूर्णाहुति संपन्न
Betul Samachar: Vishwa Mangalya Sabha's grand Rashtra Shivarchan Purnahuti completed

Betul Samachar:(बैतूल)। पवित्र श्रावण अधिक मास में शिव आराधना से राष्ट्र आराधना एवं विश्व कल्याण के संकल्प के साथ भारत का हर घर महापुरुषों के निर्माण का शक्ति केंद्र बने इसके लिए सशक्त मातृत्व के निर्माण का मानस लेकर विश्वमांगल्यसभा द्वारा नगर के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं द्वारा रुद्राष्टक शिव मानस पूजन एवं शिव सहस्त्रनामावली के सामूहिक पाठों द्वारा शिव आराधना की गई थी।
जिसकी पूर्णाहुति राधा कृष्ण धर्मशाला गंज में संपन्न हुई। जिसमें नगर की महिलाओं ने सामूहिक रूप से रुद्राष्टक, शिव मानस पूजन एवं शिवसहस्त्रनामावली का पाठ किया। इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण गणेशवंदना एवं शिव तांडव नृत्य रहे। वही माताओ ने अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ जीजामाता,अहिल्याबाई ,धु्रव माता सुनीति एवं स्वामी विवेकानंद की माता भुवनेश्वरी देवी का चरित्र प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम को अपने आशीर्वचन देने के लिए जबलपुर से महंत सुश्री प्रज्ञा भारती एवं मालवा प्रांत से सुनीता पाटिल की प्रमुख रूप से उपस्थित रही। साथ ही पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, प्रवीण गुगनानी,राजा ठाकुर, प्रमोद अग्रवाल, प्रो.हेमंत देशपांडे, योगी खण्डेलवाल, शशिकांतजी दानी, श्रीराम देव, राखी खंडेलवाल, नीलम वागद्रे, गौरी बालापूरे ,रश्मि साहू, वर्षा बारस्कर,एवम नगर के गणमान्य नागरिकों का सहयोग रहा।
- Also Read: Betul News : लड़कियों ने दिखाया दम, वेट लिफ्टिंग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन
कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं उद्देश्य को विश्वमांगल्यसभा की अध्यक्ष डॉ.विजेता चौबे द्वारा प्रस्तुत किया गया। शक्तिगान, ध्वज प्रार्थना रुद्राष्टक, शिव मानस पूजन को शामिनी देव एवं रूपाली कमाविसदार द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा खंडेलवाल एवं सोनाली वागद्रे ने किया गया।
कार्यक्रम के संचालन कार्यकारिणी से श्रीमती प्रांजल तल्हारकर, वर्षा उमप, अविका गुलतकर, कल्पना कमावेसदार, तूलिका पचोरी सुनीता गुगनानी, संगीता अवस्थी,रेखा मिसर, प्रीति साहू, प्रीति क्षीरसागर, मिनाक्षी शुक्ला, मंजू यादव के साथ ही बैतूल बाजार कार्यकारिणी से प्रमुख रूप से करुणा राठौर,अपर्णा देशपांडे, मंजू वर्मा एवम भैसदेही कार्य समिति से नेहा जोशी द्वारा किया गया।
सभी उपस्थित माताओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा विश्वमांगल्यसभा द्वारा चलाए जा रहे उपक्रमों को आगामी समय में भी निरंतर अधिक व्यापक पैमाने पर करने की आशा व्यक्त की। साथ ही चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना भी की।



