Betul Samachar : कंचना बारस्कर के समर्थन से भाजपा ने घोड़ाडोंगरी में लहराया परचम
Betul Samachar: With the support of Kanchana Barskar, BJP hoisted the flag in Ghoradongri.

|
Betul Samachar : (बैतूल)। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से कंचना बारस्कर बेठे पति राजेश साहू बाबा की अनदेखी विधानसभा क्षेत्र घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस की हार का कारण बनी है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाली कंचना बारस्कर के पति राजेश साहू ने यह बयान जारी करते हुए बताया कि उनकी पत्नी ने पिछले जिला पंचायत चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 4190 वोट मिले थे। लगभग इतने ही वोटो से इस विधानसभा चुनाव में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके विजयी हुई है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : जीत की खुशी में अधिवक्ता व भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने कोर्ट परिसर में बांटी मिठाई
Betul Samachar : कंचना बारस्कर के समर्थन से भाजपा ने घोड़ाडोंगरी में लहराया परचम
राजेश साहू का कहना है कि एक बड़ा वर्ग उनके साथ जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि इसका सीधा लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिला है। वहीं कंचना बारस्कर की अनदेखी से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उईके को हार का सामना करना पड़ा। कंचना पति राजेश साहू बाबा के समर्थन से श्रीमती गंगा सज्जन सिंह ऊईके के सर पर जीत का सेहरा बंधा है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : निःशुल्क शिविर में दो सैकड़ा मरीजों को उपचार के साथ दवाई वितरण
|



