Betul News : भीमपुर के पत्रकारों की फर्जी शिकायतों के विरोध में जिले एवं भीमपुर के पत्रकारों ने एसपी साहब को ज्ञापन सौप जांच की मांग की
Betul News : In protest against the fake complaints of the journalists of Bhimpur, the journalists of the district and Bhimpur submitted a memorandum to the SP and demanded an investigation.
पत्रकारों ने विस्तार से कप्तान साहब को हर विषय पर जानकारी दी
भीमपुर में मीडिया की आवाज को दबाने के उद्देश से हो रही फर्जी शिकायतों के पीछे लामबंद है भ्रष्टाचारी
Betul News : भीमपुर में पिछले कुछ दिनों से स्थानीय पत्रकारों की एक सोची समझी साजिश के तहत फर्जी शिकायतें की जा रही है जिससे आहत होकर भीमपुर ब्लॉक के पत्रकारों ने बैतूल जिले के पत्रकारों से साथ मिलकर बैतूल एसपी निश्चल एस झरिया को ज्ञापन देकर फर्जी शिकायतों की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की साथ ही बातचीत के दौरान पत्रकारों ने भीमपुर के अन्य विषयों पर भी पुलिस कप्तान साहब को अवगत कराया गया।जिसके उपरांत कप्तान साहब ने निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन वही ताप्ती समन्वयक के जिला ब्यूरो श्री शैलेन्द्र आर्य ने इन फर्जी शिकायतों के लेकर एसपी साहब से कहा की इस तरह की शिकायतों से मीडिया का गला घोटा जा रहा है ज्ञापन देते समय दैनिक भास्कर जिला प्रमुख अशोक मालवी जी,राष्ट्रीय दिव्य दुनिया प्रमुख नवल वर्मा जी,परिधि न्यूज से गोरी बालापुरे जी,भीमपुर से राष्ट्रीय जनादेश संवाददाता श्याम यादव जी,दिव्य दुनिया भीमपुर से नवीन गौतम जी,दैनिक भास्कर से पंकज सिंह राजपूत,विक्रम गौतम उपस्थित रहे।



