बैतूल

Betul Today News : 191 युवा हुए चयनित, रोजगार मेला संपन्न

Betul Today News: 191 youth selected, employment fair concluded

Betul Today News : 191 युवा हुए चयनित, रोजगार मेला संपन्न

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। कलेक्टर बैतूल के निर्देशानुसार  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में जिला रोजगार मेला आयोजित किया गया है। जिसमें विभिन्न कंपनियों में लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लेकर 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डीप्लोमा, स्नातक  स्तर के युवा सम्मिलित हुए।

विभिन्न कंपनियां प्रथम एजुकेशन फाउण्डेशन भोपाल, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट अहमदनगर महाराष्ट्र, क्वेशकाप टाटा मोटर्स श्रीराम पीस्टन केबीएल, वर्धमान फेब्रिक्स बुधनी, अल्टीस इंडस्टीज प्राइवेट लिमिटेड, बजाज अलाएन्स लाइफ इंश्योरेंश लिमिटेड, स्किल वीजन आर्गेनाइजेशन, स्काई प्लेसमेंट सर्विसेस, एल एण्ड टी लिमिटेड, बेस्ट इंग्लिश सर्विसेस लिमिटेड, कल्पतरू प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड मुंबई आदि कंपनियां सम्मिलित हुई। मेले में कुल 246 युवाओं ने पंजीयन करवाया जिसमें 201 पुरूष तथा 45 महिलाएं शामिल हुई। प्राचार्य केशव सातपुते द्वारा बताया गया कि इनमें लगभग 165 पुरूष तथा 26 महिलाओं सहित कुल 191 युवाओं का चयन हुआ रोजगार मेला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।

खबर ये भी हैं : Betul News : एनसीसी बटालियन ने साक्षी एंव करीना को किया सम्मानित

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button