बैतूल

Betul Today News : अरविंद मालवीय हुए सम्मानित, साहित्यकार मिलन समारोह संपन्न

Betul Today News: Arvind Malviya honored, literary meet ceremony concluded

Betul Today News : अरविंद मालवीय हुए सम्मानित, साहित्यकार मिलन समारोह संपन्न

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में जिला साहित्यकार मिलन समारोह विश्वकर्मा मंदिर में संपन्न हुआ। जिसमें अरविंद मालवीय के द्वारा साहित्य की अनवरत सेवा एवं सहभागिता के लिए संगठन द्वारा उनकों सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि श्री मालवीय को कलचुरी श्री सम्मान, कलम क्रांति अलंकरण साहित्य सम्मान, विश्व विख्यात पहलवान और अभिनेता दारासिंह द्वारा व्यायाम शाला में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

खबर ये भी हैं : Betul News : नीलगढ़ एवं डगडगा को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग 

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष पुष्पक देशमुख, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पांसे, प्रांतीय कार्यकारिणी अजय पवार, प्रांत मीडिया प्रभारी नवल वर्मा, महामंत्री धर्मेन्द्र खौसे, प्रवीण गुगनानी, मोहन नागर सहित जिले के साहित्यकार मौजूद थे। श्री मालवीय के सम्मानित होने पर ईष्ट मित्रों, परिजनों और जिले के साहित्यकारों ने बधाई दी है।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई ने मनाया साहित्य का वसंत उत्सव

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button