Betul Today News : चित्र उकेरकर बताया आधुनिक भारत के वास्तुकार थे पूर्व प्रधानमंत्री, सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती
Betul Today News: Former Prime Minister was the architect of modern India by carving a picture, celebrated as Sadbhavana Day, the birth anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi

Betul Today News : (बैतूल)। बारस्कर सर एकेडमी के बैनर तले रविवार 20 अगस्त को एकेडमी में राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी। विद्यार्थियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चरित्र को ड्राइंग के रूप में बनाया।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
कार्यक्रम में एकेडमी के संचालक विनेश बारस्कर ने कहा कि राजीव गांधी हमेशा भारत को 21वीं सदी में ले जाने की बात करते थे।(Betul Today News) उनका विश्वास था कि तकनीक की मदद से ही भारत का भविष्य बदला जा सकता है। उन्होंने ही भारत में कंप्यूटर क्रांति और संचार क्रांति की नींव रखी।
(Betul Today News)वे आधुनिक भारत के वास्तुकार थे, जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया। उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है। उन ही की दूरदर्शिता ने भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है। राजीव गांधी के नेतृत्व में भारत ने विकास के आयाम को छुआ था। उन्होंने देश के हर वर्ग के उत्थान की तरफ ध्यान देकर उन्हें मजबूत करने का काम किया। राजीव गांधी ने शांति स्थापना के जरिए देश में विकास का मार्ग प्रशस्त किया।
बारस्कर ने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति हर क्षेत्र में अपना एक तर्क लगाकर उस काम को पूरा कर सकता हैं और नया इतिहास बना सकते हैं। युवा उम्र में जो चीज सीखी जाती है, वही हमें साकार बनने की ओर अग्रसर करती है। लेकिन हर एक युवा में क्षमता होनी चाहिए कि जिस लक्ष्य के पीछे हमें जाना है, उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें लगातार संघर्ष, मेहनत करना अनिवार्य है।
विद्यार्थियों ने बताया अनुभव (Betul Today News)
एकेडमी में अध्ययनरत विद्यार्थी शिवा बारस्कर ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि आज बारस्कर सर के मार्गदर्शन से लगभग 2 महिने से तैयारी कर रहा हूं, तो मेरी पढ़ाई और दिमाग में कुछ परिवर्तन होने लगा, मुझे विश्वास है कि कुछ दिनों में मैं पढ़ाई को मजबूत कर उज्जवल भविष्य पाने में सक्षम हो जाऊंगा। कुमारी दुर्गा मौसिक ने कहा एमपी पुलिस की तैयारी कर रही हूं मुझे पढ़ने में बहुत मजा आ रहा है। अवनी धुर्वे ने कहा मैं कोचिंग हर दिन आती हूं, सर बहुत अच्छे से समझाते हैं, सर का मार्गदर्शन मुझे अच्छा लगता है।(Betul Today News )



