Betul Today News : राममहायज्ञ की कथा स्थल का हुआ भूमि पूजन
Betul Today News: Bhoomi Pujan of the story site of Ram Mahayagya
ध्वज स्थापना के साथ अयोध्या अक्षत कलश की निकाली यात्रा

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। वर्षो के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम लला के विराजित होने जा रहें हैं। जिससे उत्साहित होकर मालवी, शिवाजी व विकास वार्ड के राम भक्तों ने श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 30 जनवरी से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत आज बुधवार को 9 कुंडिय श्रीराम महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन कर श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या के पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा वार्डो से निकाली गई। जिसमें वार्डो के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर यज्ञ को वृहद स्तर पर करने का संकल्प लिया। (Betul Today News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से सेवा करें, आदिवासी प्रधान समाज की बैठक संपन्न
Betul Today News : राममहायज्ञ की कथा स्थल का हुआ भूमि पूजन
बैकुंट धाम आश्रम के श्री सीताराम दादाजी के सानिध्य में यह महायज्ञ संपन्न होगा। जिसमें कथा वाचक भगवान चैतन्य बापू के मुखारविंद से कथा का वाचन किया जाएगा। आज ध्वज स्थापना के साथ अक्षत कलश यात्रा में डीएस पटेल, विक्रम वैद्य, कायम कोरे, आभा श्रीवास्तव, मदनलाल डढोरे, अमित प्रजापति, रमेश मालवीय, आरआर उइके, मनोज मालवीय, पप्पू यादव, संजय भावसार, भूषण चंदन बरवे, महेश सोनी, रितेश मालवीय, रवि तायवाड़े, अरविंद मालवीय, आदित्य वैद्य सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा। (Betul Today News )
खबर ये भी हैं : Betul News : थाना घेराव के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा धर्मांतरण का मुख्य आरोपी



