छिंदवाड़ा

Chhindwara News : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से मिले पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ।

Chhindwara News : Former MLA Pt. Ramesh Dubey met Union Minister Nitin Gadkari.

Chhindwara/Chourai रविवार को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर जी ने नागपुर पहुंचकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात कर छिंदवाड़ा जिले के विकासात्मक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की साथ ही छिंदवाड़ा जिले की महत्त्वपूर्ण सड़को के प्रस्ताव सौपे । पूर्व विधायक श्री दुबे ने चौरई विधानसभा क्षेत्र के पुनर्वास प्रभावित गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सिंगोड़ी रामगढ़ सड़क का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को सौपा । दरसल माचागौरा जलाशय निर्माण के बाद हिवरखेड़ी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत के आम जनों को चौरई ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने में आवागमन व्यवधान हो रहा है जिसके निराकरण के लिए पूर्व विधायक श्री दुबे ने विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से सड़क स्वीकृत किए जाने का आग्रह किया है जिस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने पूर्व विधायक श्री दुबे को आशस्वत किया है की शीघ्र ही सड़क की स्वीकृति मिलेगी ।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button