बैतूल

Betul Today News : बच्चों को मिले विभिन्न मंत्रालय, अलंकरण समारोह संपन्न

Betul Today News : Children got various ministries, decoration ceremony completed

Betul Today News : बच्चों को मिले विभिन्न मंत्रालय, अलंकरण समारोह संपन्न

Betul Today News : (बैतूल)। माइन्ड्स आई इंटरनेशनल में अलंकरण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न छात्र परिषद् के सदस्यों का विभिन्न पद चुनाव किया गया। यह चुनाव छात्रों के शैक्षणिक, अनुशासन, अन्य गतिविधियों के आधार पर किया गया। इसमें क्रमश: हैड बॉय, हैड गर्ल, सांस्कृतिक मंत्री, खेल मंत्री, अनुशासन मंत्री एवं विवेकानंद हाउस और परमहंस हाउस के कप्तान का चयन किया गया।

अलंकरण समारोह में छात्रों ने फलैग मार्च द्वारा विद्यालय सदस्यों का सम्मान किया। छात्र परिषद् को विद्यालय के डायरेक्टर, सचिव, संरक्षक एवं प्राचार्य द्वारा बैच लगाए गए। साथ ही उन्हें प्राचार्य द्वारा विद्यालय का नाम रोशन करने एवं गरिमा बनाए रखने हेतु शपथ दिलाई गई। विद्यालय के हैड-बॉय मौलिक पर्मा, हैड गर्ल मिस निशा प्रजापति, सांस्कृतिक मंत्री तनिष्क, आंचल सोनी, खेल मंत्री कुश पवार एवं वैदिका निर्मले, अनुशासन मंत्रीलक्ष्य मोदी, भुवनेश्वरी राठोर, विवेकानंद सदन कप्तान प्रत्यक्ष राज एवं परमहंस सदन रूप में केसरी नागले का चयन किया गया। संस्था के संरक्षक अनिल राठौर छात्रों का मार्गदर्शन दिया।

डायरेक्टर डॉ.ओपी राठौर छात्रों ने सभी चयनित प्रभारी छात्रों कों अनुशासन में रहकर बाकी छात्रों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही। उन्होने सभी से स्वामी विवेकानंद और परमहंस के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आव्हान किया। सचिव डॉ. रिशांक राठौर ने विद्यालय नेतृत्व की खूबियों को बताते हुए समझाया कि कैसे कार्य किया जाए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों द्वारा चयनित छात्र परिषद् के नेताओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शाला स्टाफ, छात्र-छात्राएं सहित पालकगण मौजूद थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button