Betul Today News : किड्स के साथ मदर्स को प्लेटफार्म देने आरडी किड्स में क्रेजी मेनिया आयोजित
Betul Today News: Crazy Mania organized in RD Kids to give platform to mothers with kids
बच्चो के चहुमुखी विकास में ऐसे कार्यक्रमों की महती भूमिका-रितु खण्डेलवाल
नन्हे-मुन्ने बच्चो के साथ माताओं ने भी ईवेन्ट्स में की सहभागिता
जिले में पहली बार हुआ आयोजन, अन्य स्कूलो के बच्चे भी हुए शामिल

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। क्वालिटी एजुकेशन के लिए ख्यातिनाम आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल प्रंबधन द्वारा विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही जीवन कौशल-व्यवसायिक कौशल का प्रशिक्षण देकर उनका चहुमुखी विकास किया जा रहा है। विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए केरीकुलम, कोकेरीकुलम सहित अन्य एक्टीविटीज एवं इवेंट भी समय-समय पर आयोजित कर पालको की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। आरडी पब्लिक स्कूल से सम्बद्ध आरडी किड्स में किड्स के साथ ही मदर्स को प्लेटफार्म देने के लिए क्रेजी मेनिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैतूल जिले में संभवतः पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में आरडी किड्स के साथ ही अन्य स्कूलो के नन्हे-मुन्ने बच्चो और उनकी माताओ ने कान्फीडेंस के साथ विभिन्न ईवेन्ट्स में शामिल होकर अपने टेलेन्ट का प्रदर्शन किया।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : पंचायत में नहीं मिलते रोजगार सहायक, ग्रामीणों ने की शिकायत
Betul Today News : किड्स के साथ मदर्स को प्लेटफार्म देने आरडी किड्स में क्रेजी मेनिया आयोजित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रितु खण्डेलवाल ने कहा कि बच्चो के चहुमुखी विकास में ऐसे कार्यक्रमों की महती भूमिका रहती है। उन्होने बताया कि अनेको रिसर्च में यह साबित हुआ है कि हमारा मैग्जीमम विकास बचपन में होता है। उन्होने माता-पिता को चाईल्ड डव्हलपमेंट के संबंध में चरणबद्ध तरीके से विस्तृत जानकारी दी। बच्चों के शैक्षणिक विकास, स्किल डव्हलपमेंट में शिक्षको के साथ ही पालकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इसलिए शाला प्रबंधन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चो के साथ पालको को भी प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाता है। जिससे आत्मविश्वास के साथ बच्चो की परवरिश में वे अपनी भूमिका अदा कर सके।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : रोजगार मेला आयोजन 9 फरवरी को
आकर्षण का केन्द्र रहे ये कार्यक्रम
आरडी किड्स द्वारा आयोजित क्रेजी मेनिया में किड्स और मदर की प्रतिभा, रचनात्मकता को निखारने के लिए अनेक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्रेजी मेनिया में आयोजित क्यूट बेबी शो में नन्हे-मुन्ने ने आत्मविश्वास के साथ आकर्षण एवं मासूमियत का समां बांधा, टेलेंट शो में अपने टेलेंट का प्रदर्शन किया, बडी रैप वॉक में बच्चो ने दोस्ती और सौहार्द के साथ कदम ताल की, मदर्स रैम्प वाक में बच्चो की माताओं ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर आकर अपनी सुंदरता और अनुग्रह का आनंदमय प्रदर्शन किया। क्रेजी मेनिया में दर्शक दीर्घा के लिए गैम गैलोर में ट्रैपोलिन और मिकी माउस बाउंसर व फूड पैराडाइस का इन्तजाम किया गया था। जिसका सभी ने भरपूर लुफ्त उठाया।
खबर ये भी हैं : Betul News : शहर के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आप नेता राकेश सिंह ने शुरु की क्रमिक भूख हड़ताल

मनीषा लोनारे आत्मविश्वास से भरी माँ से पुरूस्कृत
आरडी किड्स द्वारा आयोजित विभिन्न इवेन्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो एवं माताओं को स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रितु खण्डेलवाल एवं प्रिसिंपल हेमंत कुमार मेहर ने पुरूस्कृत किया। माताओं के रैंप वाक में डॉली साहू-ब्यूटिफूल स्माइल, प्रियंका निरापुरे-ब्यूटीफूल मदर, कामिनी वट्टी-ब्यूटीफूल हेयर, साहिबा कुरैशी-ब्यूटीफूल डेªस, मनीषा लोनारे-आत्मविश्वास से भरी मां, दिविशा करेरा-स्टाइलिश मां, ज्योति तावड़े-सर्वश्रेष्ठ मुद्रा, तरूणा डांगे-दिव्य चेहरा में अव्वल आने पर पुरस्कृत हुई। इसी तरह बच्चो के शो में मन्नत सतीजा, हीराध्या मस्की-सुंदर मुस्कान, वेंकटेश देशमुख, लियांश धोटे-खूबसूरत बाल, तजकिया कुरैशी, विश्व वैद्य-सुंदर आंखे, यश्री राजपूत, आध्या श्रीवास्तव-मनमोहक सैर, तन्विका सिंह, रेवांश वी.दाभाड़े-प्यार बच्चा में प्रथम रहे।
खबर ये भी हैं : Betul News : मेडिकल कॉलेज के लिए बैतूल विधायक ने कोसमी में भूमि चयनित की

प्रतिभा दिखाने के कार्यक्रम में अहान सेठ-प्रथम, भूमि प्रधान-द्वितीय व अर्थव सिंह राठौर तृतीय रहे। साथ ही प्रतिभा प्रदर्शन के लिए-युग खण्डेलवाल, अगस्त्य भार्गव, नैना जसूजा, ओम राठौड़, शिप्रा अमरूते, मानस रघुवंशी जेयश साहू को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधन के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरडी पब्लिक स्कूल की डायरयेक्टर श्रीमती रितु खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित क्रेजी मेनिया के अनोखे आयोजन की बच्चो उनके माता-पिता के साथ कम्यूनिटी द्वारा सराहना की गई।
खबर ये भी हैं : Betul News : राष्ट्रीय स्तर के युवा उत्सव में में शामिल हुए डॉ.नवीन वागद्रे




