Betul Today News : अपने लिए तो सभी जीते है, दूसरों के लिए भी जीना सीखें: दिलीप यादव
Betul Today News : Everyone lives for himself, learn to live for others too: Dilip Yadav
भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मनोज त्रिवेदी के जन्मदिन पर किया रक्तदान, भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश ठाकुर ने 11वी बार किया रक्तदान
Betul Today News : (बैतूल)। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज त्रिवेदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश ठाकुर ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 11 वी बार रक्तदान किया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अधिवक्ता दिलीप यादव ने बताया कि किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना जरुरी है।
अपने लिए तो सभी जीते है, पर दूसरों के लिए जीना बड़ी बात है। यही सोच रखते हुए भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा युवाओं को जागरूक करते हुए समय समय पर रक्तदान किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि युवा भी अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करें, रक्तदान करके लोगों की मदद की जा सकती है। रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है।
रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है, इसलिए यह दोनों के लिए फायदेमंद है। इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिलीप यादव अधिवक्ता, बैतूल विधानसभा प्रभारी विधि प्रकोष्ठ विपिन यादव अधिवक्ता, नगर संयोजक विधि प्रकोष्ठ बैतूल अरविंद प्रताप सिंह कुशवाह अधिवक्ता, आठनेर नगर संयोजक विधि प्रकोष्ठ तेजेश कुयुते उपस्थित रहे।



