Ather 450 Apex : धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Ather 450 Apex, सिंगल चार्ज में देगा 157km की रेंज, जानें कीमत
Ather 450 Apex: Ather 450 Apex launched with great features, will give a range of 157km in a single charge, know the price

| WHATSAPP GROUP |
|
Ather 450 Apex : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450 Apex लॉन्च किया है। नए साल के मौके पर कंपनी ने इंडियन कस्टमर्स को ये बड़ा तोहफा दिया है। 450 Apex एथर का सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है। मात्र 2.9 सेकेंड में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। एथर ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है। लेटेस्ट लॉन्च स्कूटर सिंगल चार्ज में 157 किमी की रेंज देने का दावा करता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
खबर ये भी हैं : Vivo V29 5G : vivo के 5G फोन पर मिल रहा बंफर डिस्काउट, कैमरा और डिसाइन देख करेगा खरीदने का मन
बैटरी और रेंज (Ather 450 Apex)
Ather 450X की तरह 450 Apex में 3. 7kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, कंपनी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज में इजाफे का दावा किया है। एथर के मुताबिक, 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 157 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
खबर ये भी हैं : Amazon Republic Day Sale : जल्द शुरू होगी Amazon की सबसे बड़ी सेल! 75% डिस्काउंट के साथ मिलेंगे कई प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल
मिलेंगे ये खास फीचर्स (Ather 450 Apex)
एथर ने इसमें एक दिलचस्प फीचर दिया है, जिससे बिना ब्रेक लगाए एक्सेलेरेटर को 15 डिग्री पीछे घुमाने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर धीमा हो जाएगा। इस फीचर का नाम ‘Magic Twist’ है। यह एथर का इकलौता इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें Warp+ मोड मिलता है। कंपनी ने दावा किया कि इस मोड में इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2. 9 सेकेंड में 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।
खबर ये भी हैं : Honor 90 5G : 200MP कैमरा वाला Honor 90 5G स्मार्टफोन सेल में मिल रहा 11 हजार रुपये सस्ता, लिमिटेड ऑफर जल्दी करें
कीमत (Ather 450 Apex)
450X के मुकाबले 40 से 80 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 450 Apex कम टाइम लेता है। इसके अलावा 450 Apex एथर का इकलौता इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है। एथर 450 एपेक्स की एक्स-शोरूम कीमत 1. 89 लाख रुपये है। 450X के टॉप स्पेक वेरिएंट की तुलना में 450 Apex 21,000 रुपये ज्यादा महंगा है।
खबर ये भी हैं : IQOO 11 5G : 12,000 के डिस्काउंट में खरीदें 24GB रैम वाला 5G फोन, साथ मिलेगा 3000 वाला इयरबड्स एकदम FREE






