बैतूल

Mahakaal Rath Yatra: बाबा महाकाल के रथयात्रा के दौरान युवक द्वारा थूकने पर आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

Mahakaal Rath Yatra: During Baba Mahakal's Rath Yatra, a bulldozer ransacked the accused's house after a youth spit on him.

Mahakaal Rath Yatra: बाबा महाकाल के रथयात्रा के दौरान युवक द्वारा थूकने पर आरोपी के मकान पर चला बुलडोजरMahakaal Rath Yatra: (उज्जैन)। धार्मिक नगरी उज्जैन में सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी के दौरान बोतल से पानी पीकर सवारी पर थूकने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही खाराकुआं पुलिस ने सांप्रदायिकता फैलाने के मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा था।

उज्जैन में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी के दौरान सोमवार को उस समय बड़ा बवाल मच गया, जब टंकी चौराहा के समीप कुछ लोगों ने बोतल से पानी पीकर सवारी पर थूकना शुरू कर दिया। ऐसे में जब कुछ लोगों ने सवारी पर थूक रहे लोगों को ऐसा करने से मना किया तो उसके बावजूद भी यह लोग नहीं माने। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता थाने पहुंचे, इन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का प्रकरण दर्ज करवाया है।

जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कृत्य करने वालों के घर पर बुलडोजर कि कार्यवाही कि हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button