बैतूल

Betul Today News : छात्रों ने भ्रमण कर भैरवा हेंडीक्राफ्ट को समझा

Betul Today News: Students visited and understood Bhairava Handicraft

Betul Today News : छात्रों ने भ्रमण कर भैरवा हेंडीक्राफ्ट को समझा

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। जेएच के इन्क्यूवेशन सेंटर के तत्वावधान में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को भैरवा हेण्डीक्राफ्ट (धातु शिल्प) टिगरिया का भ्रमण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.विजेता चौबे द्वारा छात्र छात्राओं को भ्रमण के माध्यम से सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए और उन्हें अपने रोजगार व स्वरोजगार हस्तकलाओं का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया। भैरवा हेण्डीक्राफ्ट (धातु शिल्प) टिगरिया पहुंचकर इन्क्यूबेशन सेंटर संयोजक डॉ.रंजिता बरखानियां द्वारा छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के उद्देश्य एवं उपयोगिता से अवगत कराया गया। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : 146 सांसदों का निलंबन, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Betul Today News : छात्रों ने भ्रमण कर भैरवा हेंडीक्राफ्ट को समझा

Betul Today News : छात्रों ने भ्रमण कर भैरवा हेंडीक्राफ्ट को समझा

सह-संयोजक प्रो.कृष्णा गौसर द्वारा छात्र-छात्राओं को एंटरप्रेन्योरशिप एवं इन्क्यूवेशन का परिचय देते हुये हेण्डीक्राफ्ट से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस भ्रमण दल में 54 छात्र-छात्राओं को धातु शिल्प निर्माण संबंधी विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी लघु उद्योग के संस्थापक बलदेव वाघमारे द्वारा प्रदान की। इस भ्रमण में पूर्व प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार तिवारी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.धर्मेन्द्र कुमार एवं इन्क्यूवेशन सेंटर के सदस्य प्रो.प्रतिभा चौरे, प्रो.संतोष पवार, प्रो.स्वाति लोखण्डे, प्रो.प्रीतिबाला पाल, प्रो.राहुल सिंह ठाकुर ने सहभागिता की। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं :  Business Idea: सिर्फ 20 हजार रुपये से घर बैठे स्‍टार्ट करें ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई -1

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button