Betul Today News : टीएलएम गणितीय शिक्षण के लिए आवश्यक
Betul Today News: TLM essential for mathematical teaching
रोचक तरीके से कठिन अवधारणाओं को कर रहे सरल

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : (बैतूल)। सहायक शिक्षक सामग्री गणितीय शिक्षण में मील का पत्थर साबित होती है। टीएलएम के माध्यम से कठिन अवधारणाओं को रोचक तरीके से सरल कर सीखने-सीखाने में विशेष योगदान होता है। इसके बिना गणितीय शिक्षण को रोचक नहीं बनाया जा सकता है। गौठाना स्कूल में गणितीय शिक्षण को टीएलएम के माध्यम से बच्चे कठिन अवधारणाओं सरल तरीक से सीख रहें हैं।
खबर ये भी हैं : Winter Hair Fall Tips : सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं टूटेंगे बाल
Betul Today News : टीएलएम गणितीय शिक्षण के लिए आवश्यक
शिक्षक मदनलाल डढोरे ने बताया कि कक्षा के आनंदमय वातावरण व उत्साह संचार के साथ कमजोर बच्चों को शिक्षण में टीएलएम के माध्यम से सीखाने में बहुत मदद मिलती है। इससे सिखने-सिखाने की परख भी बड़ती है। स्कूल के शिक्षक तनवीर खान, मंगला साबले, जयश्री मेश्राम, श्वेता निरापुरे, मदनलाल डढोरे, नेहा उबनारे, मोनिका वर्मा ने बताया कि शिक्षण को रूचिकर बनाने व सीखने की प्रवृत्ति व लगातार उत्साह बनाए रखने में टीएलएम का विशेष योगदान होता है। बच्चे इस नवाचार से उत्साहित नजर आ रहें हैं।
खबर ये भी हैं : Betul News : दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बोरवेल खनन के पूर्व दें सूचना : एडीएम श्री सैय्याम



