बैतूल

Betul Today News : न्हें-मुन्नों बने स्वामी विवेकानंद

Betul Today News: Toddlers became Swami Vivekananda

Betul Today News : न्हें-मुन्नों बने स्वामी विवेकानंद

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त की योजनानुसार स्वामी विवेकानन्द  जयन्ती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रान्त द्वारा 12 से 23 जनवरी तक प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को सूर्यनमस्कार एवं योग कराए जाते हैं। इस मौके सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालापाठा में पतंजलि योग पीठ द्वारा प्रशिक्षित जिले की महिला संगठन प्रभारी व योग शिक्षिका श्रीमती प्रीति साहू द्वारा छात्र-छात्राओं को योग एवं सूर्यनमस्कार से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया एवं सूर्य नमस्कार के आसन एवं योग शिक्षा के अन्तर्गत स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए योग व प्राणायाम करवाए गए।

Betul Today News : न्हें-मुन्नों बने स्वामी विवेकानंद

कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय प्राचार्य संजय उपाध्याय द्वारा स्वामी विवेकानन्द का पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। विद्यालय की वरिष्ठ आचार्य श्रीमती शशि तोमर, श्रीमती कीर्ति साहू द्वारा विवेकानन्दजी के जीवन से जुड़े विशेष प्रसंगों पर बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा स्वामी विवेकानन्द का वेश धारण किया जाना कार्यक्रम के आकर्षण का केन्द्र रहा।

खबर ये भी हैं : Betul News : आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 25 लीटर महुआ की नष्ट

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button