Bhairav Jayanti Betul: भैरव जयंती पर बैतूल होगा भैरवमय, पहुंचेगे अघोराचार्य आदेश नाथजी अघोरी महाराज
Bhairav Jayanti Betul: Betul will be filled with Bhairav on Bhairav Jayanti, Aghoracharya Adesh Nathji Aghori Maharaj will arrive.
Bhairav Jayanti Betul: नगर के चक्कर रोड स्थित प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर से इस वर्ष भी भैरव जयंती के पावन अवसर पर बाबा काल भैरव जी की भव्य पेशवाई यात्रा निकाली जाएगी। पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही यह पेशवाई अब नगर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान बन चुकी है।

Bhairav Jayanti Betul: भैरव भक्तों में उत्साह
इस अवसर पर बाबा काल भैरव जी का नगर भ्रमण भव्यता के साथ किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु, अखाड़े के साधु-संत, डमरू दल, ध्वजवाहक और भक्तों की विशाल टोलियाँ शामिल होंगी। भैरव भक्तों में इस आयोजन को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है।
Bhairav Jayanti Betul: अघोराचार्य डॉ. आदेश नाथजी अघोरी होंगे शामिल
इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि इसमें सम्मिलित होने अखिल भारतीय अघोर अखाड़ा के संस्थापक श्री श्री श्री 1008 अघोराचार्य डॉ. आदेश नाथजी अघोरी बैतूल की पावन धरती पर पधार रहे हैं। उनके आगमन से न केवल बैतूल के भक्तों में उल्लास का माहौल है, बल्कि पूरे जिले के श्रद्धालुओं में भी श्रद्धा और उत्साह की लहर दौड़ गई है।

Bhairav Jayanti Betul: आध्यात्मिक पर्व बनेगा
डॉ. आदेश नाथजी अघोरी के प्रवचन, आशीर्वचन और भैरव साधना से जुड़ी शिक्षाओं का लाभ लेने के लिए आसपास के जिलों से भी साधक बैतूल पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। उनके सान्निध्य में यह आयोजन एक आध्यात्मिक पर्व का रूप ले लेगा।
Bhairav Jayanti Betul: होगा ऐतिहासिक आयोजन

कार्यक्रम को लेकर काल भैरव मंदिर समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर प्रांगण की रंग-रंगोली, विद्युत सजावट, झांकियों की रूपरेखा और नगर भ्रमण के मार्गों का निर्धारण किया जा चुका है। सुरक्षा व्यवस्था और भक्तों की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों की टीम गठित की गई है। यात्रा में पारंपरिक नगाड़े, ढोल, शंख-घंट, भगवा पताकाएँ और भैरव भक्ति गीतों की गूंज वातावरण को भैरवमय बना देगी। आयोजन समिति ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों और दुकानों को दीपों व फूलों से सजाकर बाबा काल भैरव जी की पेशवाई यात्रा का स्वागत करें, ताकि यह ऐतिहासिक आयोजन भक्ति और आस्था की नई मिसाल बन सके।
- यह भी पढ़ें: District Transport Service News: दाम बड़ा, आराम घटा, डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ने यात्रियों को लूटा!
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



