BJP controversy: बीजेपी के किसान मोर्चा के राउ मंडल महामंत्री कृष्णा देवड़ा का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंदिर परिसर में अशोभनीय हरकते करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देवड़ा को अपनी पैंट आधी खोलकर प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए देखा जा सकता है। घटना ग्वाल भैरव मंदिर की बताई जा रही है। इस शर्मनाक कृत्य के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया है।
- यह भी पढ़ें : Betul Panchayat Corruption: ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का खुलासा, सरपंच-सचिव पर लगे गंभीर आरोप
BJP controversy: वीडियो में क्या दिखा?
तीन अलग-अलग वीडियो में कृष्णा देवड़ा को अनुचित हरकतें करते हुए देखा गया है। एक वीडियो में वह पैंट की चैन खोलकर दीवार के सहारे बैठे हुए हैं और अपने प्राइवेट पार्ट को दिखा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ दो-तीन अन्य व्यक्ति भी मौजूद हैं, जो मजाक-मस्ती कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में देवड़ा खुद का फोटो खींचते हुए भी नजर आ रहे हैं।

BJP controversy: पार्टी ने की तुरंत कार्रवाई
मामला उजागर होने के बाद बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रवि महेश चौधरी ने कृष्णा देवड़ा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही देवड़ा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि देवड़ा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह पिछले कुछ समय से इलाज करा रहे थे।
- यह भी पढ़ें : Photo editing crime: पीड़िता की अश्लील फोटो चस्पा करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
BJP controversy: विधायक के करीबी थे देवड़ा
सूत्रों के अनुसार, कृष्णा देवड़ा राउ के विधायक मधु वर्मा के करीबी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति वर्मा के विशेष आग्रह पर हुई थी। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार और विधायक मधु वर्मा के निर्देश पर ही उन्हें महामंत्री पद दिया गया था।

BJP controversy: मानसिक स्वास्थ्य को बताया कारण
देवड़ा के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी चर्चा हो रही है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते यह घटना घटी। हालांकि, इस सफाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
BJP controversy: निष्कासन के बाद भी सवाल बरकरार
कृष्णा देवड़ा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, लेकिन यह मामला बीजेपी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। पार्टी को अब यह स्पष्ट करना होगा कि ऐसे लोगों को उच्च पदों पर क्यों नियुक्त किया गया, और क्या उनकी मानसिक स्थिति का पहले आकलन नहीं किया गया था?

यह घटना राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। पार्टी को इस पर जवाबदेही लेनी होगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
- यह भी पढ़ें : Betul BJP News दीपावली में BJP नेता की हर्ष फायरिंग से बढ़ी विवाद की लहर, सोशल मीडिया पर गूंजे विरोध के स्वर
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“


