Crime News: गे प्रेमी ने शादी से इनकार पर साथी के पेट में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
Crime News: Gay lover stabbed his partner in the stomach after he refused to marry him, accused arrested
Crime News: इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से इनकार करने पर एक गे युवक ने अपने ही प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- यह भी पढ़ें : Akshay Tated News: आखिर अक्षय तातेड़ ने हिमांशु के खाते में 57.20 लाख रुपये क्यों किए थे ट्रांसफर?
Crime News: दो साल पुराने प्रेम संबंध का हुआ अंत
टीआई अनिल गुप्ता के अनुसार, घायल युवक राज पारे (22), जो मूल रूप से खंडवा जिले के रुंदीगांव का निवासी है, इंदौर में एक निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत है। आरोपी श्रवण आचार्य उर्फ बबली डांसर (निवासी छनेरा, हरसूद) से राज के दो साल से प्रेम संबंध थे।

घटना उस वक्त हुई जब श्रवण, जो पेशे से डांसर है, अपने प्रेमी राज से मिलने उसके घर पहुंचा। राज ने उसे रात में अपने घर में रहने दिया, लेकिन अगली सुबह जब उसने श्रवण को घर छोड़ने को कहा, तो श्रवण ने शादी का प्रस्ताव रखा।
Crime News: प्रेम में अस्वीकृति ने बदला हिंसा में
आरोपी ने राज से कहा, “तुमसे प्यार करता हूं, तुम्हें पति मानता हूं, और शादी करना चाहता हूं।” जब राज ने साथ रहने और शादी करने से इनकार किया, तो गुस्से में श्रवण ने चाकू निकालकर राज के पेट में वार कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
- यह भी पढ़ें : Indore Police News: सोशल मीडिया पर अपराधियों को प्रमोट करने वालों पर भी होंगी कार्रवाई
Crime News: घटना के बाद हुई त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बबली डांसर के नाम से जाना जाता है और पेशे से डांसर है। घटना के बाद राज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Crime News: पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना के पीछे की पूरी कहानी की जांच की जा रही है।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



