Bribe News : पीएम आवास योजना में सचिव मांग रहा 5 हजार घूस,आवेदक ने जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत
Bribe News : Secretary seeking 5 thousand bribe in PM Awas Yojana, applicant complained to District Panchayat CEO
Bribe News : (बैतूल)। जिले में चल रहे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवास सहायकों पर घूस (रिश्वत) मांगने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। आये दिन शिकायतें जिला प्रशासन के पास पहुंच रही है।
पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) में रिश्वत मांगने (Bribe News) का एक मामला चिचोली ब्लॉक के आलमपुर से सामने आया है। ग्राम आलमपुर सचिव पर आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता सोमा उइके ने बताया आलमपुर पंचायत में पदस्थ शिवप्रसाद यादव ने उससे 50 हजार रूपए की मांग की है वह पैसा नहीं दे पाए इसलिए उसे आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। सोमा ने बताया कि उनका मकान कच्चा होने के कारण गिर गया है।
(PM Awas Yojana)प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये ग्राम पंचायत आलमपुर में आवेदन दिया था। सचिव शिवप्रसाद यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाये जाने के लिये 5 हजार रुपये की मांग की गई, नहीं दिये जाने पर सचिव ने लोन पास नही किया। आवेदक सोमा ने जिला पंचायत सीईओ से आग्रह किया है कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाते हुए ग्राम पंचायत आलमपुर के सचिव पर उचित कार्यवाही की जाए।



